मसाबा गुप्ता संग अपनी दूसरी शादी पर सत्यदीप मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- फिर से भूलकर शुरुआत कर सकते...

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने बीते 27 जनवरी को एक दूसरे संग शादी की थी. कपल ने फैंस के लिए वेडिंग फोटोज भी शेयर किए थे. बता दें कि मसाबा सत्यदीप की दूसरी पत्नी है, पहले पत्नी अदिति राव हैदरी है. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में फिर से 'प्यार में पड़ने' को लेकर खुलकर बातचीत की.

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की लाडली बेटी मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था. कपल ने 27 जनवरी को शादी की, और शाम को क्लोज फैमिली के लिए एक पार्टी रखी गई, जिसमें नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, सोनी राजदान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें. अब एक इंटरव्यू में, सत्यदीप ने मसाबा और अपनी पहली पत्नी को लेकर कई बातें की है. बता दें कि मसाबा गुप्ता की पहले निर्माता मधु मंटेना से शादी हुई थी, जबकि सत्यदीप की पूर्व पत्नी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी हैं.

सत्यदीप मिश्रा ने कही ये बात

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए, सत्यदीप ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “मैं और मसाबा इसे यूनिक तरीके से करना चाहते थे. हम एक दिन अचानक उठे और जाकर कोर्ट में हस्ताक्षर किए और शाम में छोटी सी पार्टी की. उन्होंने कहा कि हमारी शादी कभी भी प्राइवेट नहीं था. सबको पता था, कि हम रिलेशनशिप में है. मुझे यह भी दृढ़ता से लगता है कि रिश्ते को प्राइवेट रखना इसे खराब कर सकता है. आपको इसे अपनाना होगा और इसके बारे में खुले रहना होगा. यह बस इतना था कि तस्वीरें ऐसी ही आईं और हर कोई ऐसा था… कि अरे वाह शादी हो गई”

फिर से प्यार करने को लेकर सत्यदीप ने कही ये बात

अपने तलाक के बाद प्यार को एक और मौका देने के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, “आप हमेशा इस हद तक प्यार में पड़ने से सावधान रहते हैं कि यह आपको चोट पहुंचा सकता है और यह हम में से हर एक के लिए सच है… मुझे लगता है कि आप प्यार के मामले में जितने स्ट्रांग हैं, उतना ही यह आपको प्यार देता है. हां, जो लोग ब्रेकअप से गुजरे हैं, वे शुरू में इस पर विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसे भूलकर फिर से शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं है”.

Also Read: मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में बेटी को प्यार से निहारती दिखी नीना गुप्ता
मसाबा और सत्यदीप की लवस्टोरी

मसाबा और सत्यदीप की मुलाकात उनके नेटफ्लिक्स शो मसाबा मसाबा के सेट पर हुई थी. इससे पहले वोग इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, मसाबा ने कहा था कि “हमने एक साधारण कोर्ट मैरिज की थी. विचार यह था कि इसे बहुत छोटा रखा जाए, जिसमें हमारे करीबी परिवार की उपस्थिति हो. हम आगे जाकर बड़े पैमाने पर जश्न नहीं मनाएंगे. हालांकि, करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक पार्टी होगी, जिसमें मेरे और सत्यदीप के क्लोज फ्रेंड्स को इनवाइट किया जाएगा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >