Saripodhaa Sanivaaram OTT Release: नानी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म इस दिन ओटीटी पर करेगी धमाका, नोट कर लें डेट

Saripodhaa Sanivaaram OTT Release: साउथ एक्टर नानी की फिल्म सारिपोधा सानिवारम ओटीटी पर आने वाली है और इसके डेट का खुलासा हो गया है. फिल्म कहां और कब से घर बैठे देख सकेंगे, इसकी जानकारी आपको देते हैं.

Saripodhaa Sanivaaram OTT Release: साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘सारिपोधा सानिवारम’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज देखने को मिल रहा है. मूवी में नानी के अलावा प्रियंका मोहन, एसजे सूर्या, मुरली शर्मा, साई कुमार ने काम किया है और इसे विवेक अथरेया ने निर्देशित किया है. मूवी सिनेमाघरों में 29 अगस्त को रिलीज की गई थी. अब ये ओटीटी पर आने के लिए बिल्कुल तैयार है. अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो यहां जान लें सारी डिटेल.

किस ओटीटी पर रिलीज हो रही तेलुगु फिल्म ‘सारिपोधा सानिवारम’

फिल्म ‘सारिपोधा सानिवारम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर से स्ट्रीम होगी. फिल्म को आप आज से ओटीटी पर देख सकते हैं. ये तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में उपलब्ध है.

‘सारिपोधा सानिवारम’ ने की कितनी कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का 90 करोड़ रुपये का बजट है. ये मूवी नानी के करियर की महंगी फिल्मों में से एक है. दुनियाभर में इसने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है.

जानें फिल्म की क्या है कहानी

सारिपोधा सानिवारम की कहानी सूर्या नाम के एक शख्स के ईद-गिर्द घूमती है. सूर्या के किरदार में नानी दिखे हैं. सूर्या पूरे सप्ताह एक सभ्य इंसान बनकर रहता है और हर शनिवार को वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है. इस बीच सूर्या एक भ्रष्ट पुलिस इंस्पेक्टर आर. दयानंद से मिलता है, जो लोगों को अत्याचार करता है. सूर्या उस पुलिस से लड़ता है और निर्दोष लोगों को बचाता है. भ्रष्ट पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका एसजे सूर्या ने प्ले किया है.

नानी की अपकमिंग फिल्म का क्या है नाम

नानी की आने वाली मूवी का नाम हिट: द थर्ड केस है. फिल्म का टीजर मेकर्स से जारी कर दिया है. ये एक्टर की 32वीं फिल्म है और इसे डॉ. सैलेश कोलानू निर्देशित करेंगे.

Also Read: Thangalaan OTT Release: इंतजार खत्म हुआ, चियान विक्रम की सबसे खूंखार फिल्म इस दिन होगी ओटीटी पर स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >