Sarfira OTT Release Date: नवरात्रि की छुट्टियों में अक्षय कुमार की सरफिरा का लें आनंद, नोट कर लीजिए रिलीज डेट

Sarfira OTT Release Date: अक्षय कुमार की सरफिरा अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो इस नवरात्रि की छुट्टियों में जरूर इसे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. आइये जानते हैं ये कब और कहां रिलीज हो रही है.

Sarfira OTT Release Date: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, राधिका मदान और परेश रावल स्टारर ड्रामा फिल्म सरफिरा, इस साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. मूवी वीर महत्रे और सभी भारतीयों के उड़ान के लिए कम लागत वाली एयरलाइन स्थापित करने की उनकी इच्छा के इर्द-गिर्द घूमती है. अगर आपने अब तक ये मूवी नहीं देखी है, तो अब इसे नवरात्रि की छुट्टियों में घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

अक्षय कुमार की सरफिरा कब और कहां देख सकते हैं

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. मूवी 11 अक्टूबर को दस्तक देगी. ऐसे में दर्शक नवरात्रि की छुट्टियों में इसे एंजॉय कर सकते हैं. खिलाड़ी कुमार ने ओटीटी रिलीज को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, “अपने सपनों को पूरा करने के लिए, #सरफिरा होना पड़ता है! सरफिरा में एक आम आदमी के सपनों को उड़ान भरते हुए देखें, 11 अक्टूबर से केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी.

ओटीटी डिटेल्स को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार

फिल्म के बारे में बात करते हुए, हेरा फेरी अभिनेता ने वीडियो में कहा, “आसमान का सपने देखने के लिए जमीन पर किसी की इजाजत नहीं लेनी होती है. ये कहानी एक आम आदमी की है, जिसका सपना हर किसी को प्लेन में बैठाने का था. उसकी जिंदगी में कई सारी परेशानियां आई, लेकिन उसने हार नहीं मानी और डट कर खड़ा रहा.

किन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार

सुधा कोंगारा की ओर से निर्देशित, यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म सोरारई पोटरू की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी, जो भारतीय कम लागत वाली एयरलाइन सिंपली डेक्कन के संस्थापक जी आर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं से प्रेरित थी. सोरारई पोटरू में साउथ सुपरस्टार सूर्या, परेश रावल और अपर्णा बारामुराली मुख्य भूमिका में थे. अक्षय की बात करें तो वह स्काई फोर्स, वेलकम…टू द जंगल, हाउसफुल 5 और जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे.

Also Read- Rajkummar rao: अक्षय कुमार के साथ कॉम्पिटिशन पर राजकुमार राव ने कही यह बात..   

Also Read- Hera Pheri Trio: क्या फिर साथ दिखेगा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिगड़ी का धमाका, डायरेक्टर ने दिया बड़ा हिंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >