सारा अली खान ने जब सेट पर मां अमृता सिंह को लगायी थी डांट… सभी रह गये थे हैरान, विक्की कौशल का खुलासा

द कपिल शर्मा शो के अगले एपिसोड में सारा अली खान और विक्की कौशल ने शिरकत की. यहां विक्की कौशल ने खुलासा किया था, कि एक बार सेट पर सारा ने अपनी मां अमृता सिंह को जोर की डांट लगाई थी. उन्होंने वजह का भी खुलासा किया.

सोनी टीवी का पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो दर्शकों को फुल एंटरटेन करता है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. कृष्णा अभिषेक से लेकर कीकू शारदा तक सभी अपने जोक्स से दर्शकों का टाइमपास करते हैं. अपकमिंग एपिसोड में, दर्शकों को सारा अली खान और विक्की कौशल को देखा जाएगा. स्टार्स फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशनल के लिए पहुंचे. दोनों ने होस्ट कपिल शर्मा संग जमकर मस्ती की.

इस वजह से सेट पर सारा अली खान ने मां अमृता से की लड़ाई

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में जरा हटके जरा बचके स्टार कास्ट सारा अली खान और विक्की कौशल द कपिल शर्मा शो के मंच पर नजर आए. कपिल से बात करते हुए, विक्की ने खुलासा किया कि सारा अली खान एक बार अपनी मां अमृता सिंह से नाराज क्यों हो गईं. उन्होंने कहा, “ये अमृता मैम को डांट रही थी. मैंने पूछा क्या हो गया, बोली मम्मी बड़े शॉप से 1600 का तौलिया खरीद कर ले आई. इसलिए मम्मी को झाड़ रही है.”

द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो

अपने बचाव में सारा अली खान ने कहा, ‘अरे 1600 रुपए का तोलिया कौन खरीदता है. वैनिटी वैन में मुफ्त के 2-3 तोलिये तांग के रखते हैं ये लोग, उन्हीं में से कोई यूज कर लो.’ इस बयान सुनकर अर्चना पूरन सिंह और ऑडिसंय जोर-जोर से हंसने लगे. इसके बाद कपिल ने मजाक में कहा कि घर जाने से पहले सारा को सेट पर डिनर भी करना चाहिए. इसके अलावा, हम कृष्णा अभिषेक और टीम के अन्य सदस्यों को भी अपनी गुदगुदाने वाली अदाओं से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखते हैं. इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, “इस वीकेंड रात 9:30 बजे #SonyEntertainmentTelevisionpar#TheKapilSharmaShow में, विक्की कौशल और सारा अली खान के साथ, लगेंगे पंच इतने हटके, कि आप पेट दर्द से नहीं रह पाएंगे!”

Also Read: The Kerala Story की सफलता पर नसीरुद्दीन शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा इसे देखने का कोई इरादा…
द कपिल शर्मा शो पर अपडेट

द कपिल शर्मा शो की टीम अपने अंतर्राष्ट्रीय दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 8 जुलाई से शुरू होगा. वह और उनकी टीम संयुक्त राज्य अमेरिका के छह शहरों की यात्रा करेगी और वहां प्रदर्शन करेगी. चूंकि टीम इवेंट में बिजी हो जाएंगी. इसलिए कुछ समय के लिए शो ऑफएयर हो जाएगा, लेकिन दर्शक इसे काफी ज्यादा मिस करेंगे. कपिल शर्मा और उनकी टीम ने 2021 और 2022 में इसी तरह का ब्रेक लिया था. द कपिल शर्मा शो सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे प्रसारित होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >