तुनिशा के सौतेले पिता थे संजीव? शीजान की बहन ने जोड़ा एक्ट्रेस की मां संग रिश्ता, Sanjeev बोले-जवाब देंगे

शीजान खान के परिवार ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़ी बातें की. इस दौरान शीजान खान की बहनों ने कई बार संजीव कौशल का नाम. संजीव को लेकर उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया. अब इसपर खुद संजीव ने बात की है.

Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शाजीन खान के परिवार ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इसमें शीजान की फैमिली ने कई बड़े दावे किए, जिसमें कुछ चौंकाने वाले थे. एक्टर की बहनों ने कई बार संजीव कौशल (Who Is Sanjeev Kaushal) का नाम लिया. उनकी बहनों ने संजीव का नाम एक्ट्रेस की मां के साथ जोड़ा. साथ ही बताया कि उनकी वजह से एक्ट्रेस को पैनिक अटैक आते थे. अब इस पूरे मामले पर संजीव ने जवाब दिया है.

संजीव कौशल ने कहा- हम एक दिन पहले…

मुंबई में सोमवार को शीजान खान के परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. शीजान खान के वकील ने कहा तुनिशा और संजीव कौशल के बीच अच्छे संबंध नहीं थे. संजीव और उनकी मां वनिता, तुनिशा के पैसों को कंट्रोल करते थे. इस बारे में संजीव ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि, हम एक दिन पहले मुंबई से चंडीगढ़ लौटे. यहां पर तुनिशा के मामा ने उनकी अस्थियां विसर्जित की. कल से ही परिवार के लोग यहां पर तुनिशा की मां से मिलने के लिए आ रहे है. हम इन्हीं चीजों में व्यस्त हैं इसलिए अभी तक मैंने उनके आरोपों पर ध्यान नहीं दिया है.


मैं सौतेला पिता नहीं था…

संजीव कौशल ने कहा कि, तुनिशा की मां की तबीयत भी ठीक नहीं है और मैं खुद डायबिटिक पेशेंट हूं. लोग क्या आरोप लगा रहे हैं इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. जहां तक तुनिशा के सौतेले पिता के आरोप की बात है तो मैं कहूंगा कि मैं सौतेला पिता नहीं था, बल्कि वह मेरी बेटी थी. तुनिशा इतनी प्यारी थी कि हर पिता की ख्वाहिश होगी कि उसकी जैसी बेटी हो.

Also Read: तुनिशा शर्मा का ऑडियो सुना आपने? शीजान की मां से रोते हुए एक्ट्रेस ने जो कहा था, जानकर हो जाएंगे भावुक
संजीव कौशल बोले- हम जवाब देंगे

संजीव कौशल ने तुनिशा शर्मा के बारे में कहा, मैं उसे अपनी बेटी (रितिका) की तरह प्यार करता था. मेरे परिवार ने उसे अपने बच्चे की तरह माना. यहां लोग मुझे सौतेला पिता, पवन (चाचा) को बॉयफ्रेंड बताकर बकवास कर रहे हैं. हम जवाब देंगे. तुनिशा के लिए आयोजित प्रार्थना सभा के बाद हम सभी एक-एक आरोप का जवाब देंगे. अगर हमें कानूनी रास्ते से भी गुजरना पड़े, तो कोई समस्या नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >