कुकिंग वीडियो शेयर करने पर Sania Mirza ने सेलेब्स को लगाई फटकार, Dia Mirza ने यूं दिया करारा जवाब

Dia Mirza- स्टार्स अपने काम की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी करते है. लेकिन ऐसी वीडियोज देखकर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा का गुस्सा फूट पड़ा है.

कोरोनो वायरस को फैलने से रोकने के लिए दोश को लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान बॉलीवुड सितारे अपना वक्त बिताने के लिए अपने घरों में कभी खाना बनाने में लगे है तो कभी घर की सफाई करने में. इसके साथ ही स्टार्स अपने काम की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी करते है. लेकिन ऐसी वीडियोज देखकर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) का गुस्सा फूट पड़ा था. जिसके बाद इस पर अब दीया मिर्जा का रिएक्शन आया हैं.

Also Read: Tablighi Jamaat पर अनुभव सिन्‍हा ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स बोले- दुश्‍मन न करे…

सानिया मिर्जा ने ऐसे लोगों को सोशल मीडिया पर फटकार लगाते हुए लिखा, “ खाना बनाने का वीडियो और फोटो पोस्ट कर करके क्या अब तक हमारा मन नहीं भरा है.” उन्होंने कहा, “केवल, इतना ही कहना था कि सैंकड़ो, हजारों लोग ऐसे हैं खास कर हमारी पास इस दुनिया में जो भूख की वजह से मर रहे हैं और दिनभर खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि अगर उनका भाग्य हो तो उन्हें एक वक्त का खाना नसीब हो जाए.”

सानिया मिर्जा के इस ट्वीट का बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी प्रतिक्रिया दी है. दीया ने लिखा, ‘सानिया, मैं आपको नहीं बता सकती कि मैंने इस बारे में कितनी बार सोचा…विशेष रूप से इंस्टा पर ऐसी पोस्ट्स, लेकिन मुझे लगता है कि हर किसी का मुकाबला करने का अपना तरीका है. एक चीज जो मैं रोज सीख रही हूं, वो ये है कि ये जजमेंट पास करने का समय नहीं है. तो सबसे अच्छा है कि हम अपना काम करें और अपना रास्ता खोजें.

वहीं, सोनी राजदान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सही, ये ऐसा है कि कोई अगर जो कुछ भी करता है वह किसी बिंदु पर किसी अन्य व्यक्ति के लिए गलत या आक्रामक होता है. इसी तर्क से जब कोई अच्छे कपड़े पहनकर बाहर निकलता है और उन तस्वीरों को पोस्ट करता है तो हमें उन सभी के बारे में सोचना चाहिए जिनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं और इसी तरह… यह सूची अंतहीन है.’

दीया मिर्जा की इस बात पर यामी गौतम ने भी सहमति जताई है. उन्होंने लिखा, मैं सहमत हूं दीया! हर कोई वंचितों की मदद करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहा है. एक भी व्यक्ति, जिसे मैं जानती हूं, हमारे पास जो कुछ भी है उसके लिए आभार व्यक्त करना भूल जाता है. पूरे देश में लॉकडाउन लागू है ऐसे समय में कोई इसमें वो क्या व्यक्त करना चाहते है उन पर छोड़ दें , उन्हें केवल सकारात्मकता और प्रयास करने दें.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >