Sanam Teri Kasam Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Sanam Teri Kasam Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. मूवी ने री रिलीज के बाद अब तक 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Sanam Teri Kasam Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर सनम तेरी कसम पहली बार साल 2016 में रिलीज हुई थी. हालांकि उस वक्त मूवी बुरी तरह पिट गई. अच्छी कहानी और जबरदस्त स्टारकास्ट होने के बावजूद भी दर्शकों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई. बाद में मेकर्स ने 7 फरवरी को इसे फिर से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया. किसी को उम्मीद नहीं थी कि सनम तेरी कसम को फैंस पसंद करेंगे और यह गदर मचाएगी. अपने री- रिलीज के बाद अब तक फिल्म 45 करोड़ की कमाई कर चुकी है. पहले हफ्ते में ही 26.50 करोड़ कमाकर इसने “तुम्बाड”, “कभी खुशी कभी गम” और “देवदास” जैसी फिल्मो के री-रिलीज कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया

इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई सनम तेरी कसम

इस फिल्म की दोबारा सफलता में सोशल मीडिया ने बहुत बड़ा रोल निभाया है. इसके गाने, डायलॉग्स और इमोशनल सीन खूब वायरल हुए थे. रोमांटिक फिल्म की री-रिलीज से पहले एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर #sanamterikasamrerelease, #harshvardhanrane, और #STKForever जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. हर्षवर्धन राणे ने भी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपने फैंस के साथ मूवी की कई BTS वीडियो पोस्ट किए. मावरा होकेन ने भी इंटरनेशनल फैंस के साथ बातचीत की, जिससे फिल्म को और ज्यादा लोकप्रियता मिली. इंस्टाग्राम और रील्स पर फिल्म के गानों पर हजारों वीडियोस बनीं, जिससे नई पीढ़ी के दर्शकों ने भी इस फिल्म को देखा और पसंद किया.

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई सनम तेरी कसम

सनम तेरी कसम ने अपनी जबरदस्त कमाई से भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बनने का गौरव हासिल कर लिया है. इसने देवदास जैसी बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. फिल्म की जबरदस्त सफलता यह साबित करती है कि अच्छी कहानियों को दोबारा देखने के लिए भी दर्शक थियेटर्स तक आएंगे ही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >