कई मिसकैरेज का दर्द झेल चुकीं ये टीवी एक्ट्रेस, अब 45 की उम्र में बनेंगी मां

Sambhavna Seth: टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर मां बनने की खुशखबरी साझा की है. कई मिसकैरेज और IVF की असफल कोशिशों के बाद अब वह सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. फैंस और सेलेब्स कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

Sambhavna Seth: टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री संभावना सेठ के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं. संभावना सेठ ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज साझा की है. लंबे समय से मां बनने का सपना देख रहीं संभावना अब सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं.

संभावना ने अपने पति आविनाश द्विवेदी के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं. एक फोटो में दोनों “We Are Pregnant” लिखा बोर्ड पकड़े नजर आए. वहीं दूसरी तस्वीर में छोटे बच्चों के जूते दिखाई दिए और तीसरी फोटो में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की झलक देखने को मिली. इन तस्वीरों के साथ संभावना ने भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए अपनी नई शुरुआत का जिक्र किया.

कई मुश्किलों के बाद मिली खुशखबरी

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की शादी साल 2016 में हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों परिवार बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका सफर आसान नहीं रहा. संभावना ने कई बार मिसकैरेज का दर्द झेला. उन्होंने अपने व्लॉग्स और इंटरव्यू में इस मुश्किल दौर का जिक्र भी किया था.

एक्ट्रेस ने मां बनने के लिए IVF का सहारा भी लिया, लेकिन कई कोशिशों के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली. अब आखिरकार सरोगेसी के जरिए उनके घर किलकारी गूंजने वाली है, जिससे कपल और उनके फैंस बेहद खुश हैं.

सितारों और फैंस ने दी बधाई

संभावना के इस पोस्ट पर टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने उन्हें बधाई दी. Sunita Ahuja, Bharti Singh, Gauahar Khan, Aamrapali Dubey समेत कई कलाकारों ने कपल के लिए खुशी जाहिर की. सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, क्या टूट पाएगा ‘दंगल’ का रिकॉर्ड?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >