Salman Khan Upcoming Movies: सिकंदर के बाद इस फिल्म से गदर मचाएंगे सलमान खान, साथ दिखेंगे संजय दत्त

Salman Khan Upcoming Movies: सलमान खान इन-दिनों फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके बाद एक्टर संजय दत्त संग एक्शन करते नजर आएंगे.

Salman Khan Upcoming Movies: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की रिलीज को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. मूवी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ भरपूर ड्रामा दर्शकों को देखने को मिलेगा. हालांकि मसाला एंटरटेनर के बाद भाईजान संजय दत्त के साथ एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे.

सिकंदर के बाद संजय दत्त संग एक्शन मूवी करेंगे सलमान खान

सलमान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया, “मैं सिकंदर के बाद एक और बड़ी एक्शन फिल्म कर रहा हूं. वहां एक्शन एक अलग ही लेवल पर होगा, जो दर्शकों को देखने में मजा आएगा.” मूवी के बारे में ज्यादा अपडेट्स देते हुए एक्टर ने कहा कि यह फिल्म मैं इंडस्ट्री में अपने बड़े भाई…संजय दत्त के साथ कर रहा हूं.”

क्या सोराज बड़जात्या संग फिल्म करेंगे सलमान खान

अपनी प्रोजेस्ट्स को लेकर बात करते हुए सलमान ने यह भी बताया कि क्या वह सोराज बड़जात्या के साथ फिल्म कर रहे हैं. अभिनेता ने कहा, “यह तब होगा जब वह अपनी पिछली फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे.” बड़जात्या वर्तमान में आयुष्मान खुराना संग एक मूवी में काम कर रहे हैं.

क्या जवान डायरेक्टर संग फिल्म करेंगे सलमान खान

सिकंदर के बाद सलमान खान के जवान डायरेक्टर एटली के साथ काम करने की अफवाह थी. हालांकि बाद में कहा गया कि यह मूवी किसी कारण से पोस्टपोन हो गई है. सलमान खान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “एटली ने एक बहुत बड़े बजट की एक्शन फिल्म लिखी है. हालांकि बजट की वजह से इसमें देरी हो रही है.”

यह भी पढ़ें- Sikandar Advance Booking: सलमान खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, एडवांस बुकिंग में इतना रहा कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >