सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में शामिल हुए 'बाहुबली' के कटप्पा!

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में बाहुबली के कट्टपा, सत्यराज, और प्रतीक बब्बर का स्वागत हुआ. रश्मिका मंदाना के साथ इस एक्शन थ्रिलर में उनका शामिल होना फिल्म को ईद 2025 के लिए और भी रोमांचक बना रहा है.

Salman khan:अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ की तैयारी में एक और बड़ा नाम शामिल हो गए हैं. इस बार ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइज के मशहूर करिक्टर एक्टर सत्यराज, जिन्होंने कटप्पा की भूमिका निभाई थी, और प्रतीक बब्बर भी इस फिल्म में शामिल हो गए हैं.

ऑफिशियल अनाउंसमेंट

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के सोशल मीडिया हैंडल ने आज फिल्म ‘सिकंदर’ के सेट से नए तस्वीरें शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने सत्यराज का आगामी फिल्म में स्वागत किया, जहां वे निर्देशक एआर मुरुगदोस और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वार्डा नाडियाडवाला के साथ दिखे. दूसरी तस्वीर में, इनके साथ प्रतीक बब्बर भी हैं.

पार्टिक बब्बर, सत्यराज, वर्धा नाडियाडवाला और ए. आर. मुरुगादॉस

Also read:Baby john: वरुण धवन को मिलेगा बजरंगी भाई जान का साथ, फिल्म में कैमियो करते नजर आयेंगे सलमान

Also read:सलमान खान की बड़ी फिल्म पर संकट के बादल, फैन्स को करना होगा लंबा इंतजार

फिल्म का समर्थन

पोस्ट का कैप्शन था, “हम बहुत खुश हैं कि आपको हमारी टीम ‘सिकंदर’ में स्वागत कर सकते हैं, सत्यराज सर! हमें अपने बहुत ही प्यारे प्रतीक बब्बर के साथ फिर से मिलकर खुशी है! और हम सब को इस सिनेमाटिक जर्नी को एक्सपीरियंस करने का इंतजार करना मुश्किल है.

फिल्म ‘सिकंदर’ के बारे में अधिक

साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही इस फिल्म को एआर मुरुगदोस डायरेक्ट करेंगे, ‘सिकंदर’ की रिलीज ईद 2025 रखी गई है. इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में होंगे. फिल्म का कई भाग पुर्तगाल और अन्य यूरोपीय देशों में शूट किया जाएगा, साथ ही कुछ हिस्से भारत में भी.

फिल्म कि अनाउंसमेंट

सलमान ने अप्रैल में सिकंदर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी. “इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखो और अगली ईद सिकंदर से आ कर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक! साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत करते हैंं सिकंदर. निर्देशित @a.r.murugadoss द्वारा (इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान देखें, और अगली ईद को सिकंदर से मिलें),” इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. मुरुगादॉस तमिल और हिंदी फिल्मों जैसे गजनी, ठुप्पाकी, हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी और सरकार के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं.

Also read:सलमान खान और कमल हासन की जोड़ी का धमाका, एटली की महंगी एक्शन फिल्म में करेंगे साथ काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >