PHOTOS : हिना खान की कातिल अदाओं पर दिल हार गए फैंस, कमेंट कर बोले- माशा अल्लाह

Hina Khan Photo : कुछ समय पहले ही टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी (2019 Most Desirable Woman) की लिस्‍ट में एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का नाम टॉप पर था. हिना का स्वैग ऐसा है कि उनकी हर तसवीरों को खूब सारे लाइक्स और कमेंट होते है. अक्सर हिना अपनी तसवीरों और वीडियोज से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आती है.

Hina Khan Photo : कुछ समय पहले ही टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी (2019 Most Desirable Woman) की लिस्‍ट में एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का नाम टॉप पर था. हिना का स्वैग ऐसा है कि उनकी हर तसवीरों को खूब सारे लाइक्स और कमेंट होते है. अक्सर हिना अपनी तसवीरों और वीडियोज से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आती है.

हिन खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. अब उन्होंने रेड कलर के आउटफिट में अपनी कुछ तसवीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमेशा देसी गर्ल. हालांकि उनका ये लुक बिग बॉस 14 के लिए है. बता दें कि हिना सलमान खान के बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर बनकर अपना जलवा बिखेर रही है.

इन तसवीरों पर फैंस हिना की खूब तारीफ कर रहे है. उनकी खूबसूरती देखकर वो उनपर लट्टू हुए जा रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘जान ले लो’. एक ने लिखा, ‘माशा अल्लाह’. एक ने लिखा, ‘कातिलाना नजरें’. एक ने लिखा, ‘मार डाला’. एक ने लिखा, ‘तारीफ करूं मैं उसकी जिसने तुम्हें बनाया’.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : क्या विश्वामित्र बने ‘अय्यर’ की तपस्या भंग कर पाएगी मेनका बनीं ‘बबीता’? PHOTOS

हाल ही में हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनीं. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था. इसके बाद उन्‍होंने सीरियल नागिन से भी लोगों को दिल जीता.

हिना खान नागिन 5 में दिखी थी. इससे पहले मोहित और हिना दोनों ‘हैक्ड’ फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं. ‘हैक्ड’ से भी हिना खान ने लोगों से तारीफें बटोरीं थीं. हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.

Also Read: सालों से इन सेलिब्रिटीज को अपने शो में बुलाना चाहते हैं कपिल शर्मा, लेकिन अब तक मिला है इनकार

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >