सबा इब्राहिम ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया सनी का बर्थडे, आधी रात को दिया ये सरप्राइज

सबा इब्राहिम के पति खालिद नियाज का आज जन्मदिन है. उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए उनकी बेगम जान ने कोई कसर नहीं छोड़ी और आधी रात को जबरदस्त सरप्राइज प्लान किया. कपल ने एक साथ मिलकर केक काटा और फैंस संग वीडियो शेयर किया.

फेमस यूट्यबर सबा इब्राहिम के पति खालिद नियाज का आज जन्मदिन है. ऐसे में उनकी पत्नी ने उनके लिए खास सरप्राइज प्लान किया. सबा ने अकेले बाजार जाकर सारे गिफ्ट अरेंज किए और आधी रात को सबसे पहले तो घर के हर एक कौने में गिफ्ट छुपा दिए. इसके बाद सबा ने रूम को डेकोरेट किया और सनी के लिए दो अलग-अलग केक मंगवाया. सभी ने सनी का बर्थडे केक काटा और उन्हें कई सारे गिफ्ट्स भी दिए. बता दें कि सबा और सनी का शादी के बाद ये पहला बर्थडे था. दोनों ने हाल ही में मौदाहा में बड़े ही धूमधाम के साथ शादी रचाई है. सबा इब्राहिम फेमस टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और बिग बॉस विनर दीपिका कक्कड़ की ननद है.

Today is the birthday of Khalid Niaz, husband of famous YouTuber Saba Ibrahim. In such a situation, his wife made a special surprise plan for him. Saba went to the market alone to arrange all the gifts and at midnight first of all hid the gifts in every corner of the house. Later Sunny discovered all the surprises one by one. After this, Saba decorated the room and ordered two different cakes for Sunny. Everyone cut Sunny’s birthday cake and also gave him many gifts. Please tell that this was the first birthday of Saba and Sunny after their marriage. Both have recently got married with great pomp in Maudaha. Saba Ibrahim is the sister of famous TV actor Shoaib Ibrahim and sister-in-law of Bigg Boss winner Dipika Kakkar.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >