बीमारी से जूझ रहीं सबा आजाद, इमोशनल पोस्ट में ऋतिक के सपोर्ट का किया जिक्र

Saba Azad: सबा आजाद की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि इस मुश्किल समय में ऋतिक रोशन ने उनका पूरा साथ दिया. एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं, जिससे फैंस राहत महसूस कर रहे हैं और दुआ कर रहे हैं.

Saba Azad: एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया. अस्पताल के बेड से शेयर की गई उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में सबा ने अपनी तबीयत और बीते कुछ दिनों के अनुभव के बारे में खुलकर बात की है और साथ ही ऋतिक की इस मुश्किल समय में साथ देने के लिए तारीफ भी की है.

‘मेरे जीवन के सबसे मुश्किल 14 दिन’

सबा आजाद ने बताया कि उन्हें साइक्लोस्पोरियासिस नाम का इंफेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. उन्होंने लिखा कि ये उनके जीवन के सबसे मुश्किल 14 दिन रहे. इस दौरान उनका करीब 4 किलो वजन कम हो गया और उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं.

मुश्किल समय में ऋतिक ने दिया साथ

अपने पोस्ट में सबा ने यह भी बताया कि इस कठिन समय में ऋतिक रोशन उनके साथ मजबूती से खड़े रहे. उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि ऋतिक ने उनका पूरा ख्याल रखा और हर वक्त उनका साथ दिया. सबा का यह खुलासा फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग ऋतिक की तारीफ कर रहे हैं.

फैंस को दी जरूरी सलाह

सबा अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए लोगों को सलाह दी कि खाने-पीने की चीजों, खासकर सब्जियों और सलाद को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें. उन्होंने बताया कि अब वह बेकिंग सोडा और वेजिटेबल वॉश का इस्तेमाल कर रही हैं, ताकि ऐसी समस्या से बचा जा सके.

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

सबा आजाद के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. वहीं ऋतिक रोशन और सबा की मजबूत बॉन्डिंग भी एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

यह भी पढ़ें: पैरेंटिंग को लेकर कन्फ्यूज दिखीं आलिया भट्ट, सद्गुरु से पूछा बड़ा सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >