24 घंटे में बॉलीवुड से दो बुरी खबर, इरफान खान के बाद अब ऋषि कपूर भी छोड़ गए

Rishi Kapoor का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया. इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है. वहीं, बुधवार को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का भी निधन हो गया.

Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया. इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी. उनकी पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है. वहीं, बुधवार को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का भी निधन हो गया. इन दोनों दिग्गज अभिनेताओं की मौत से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ हैं.

दरअसल, उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, वह कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी. इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे. इससे पहले भी कई बार उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था. फरवरी महीने में तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें शूटिंग शुरू नहीं करने की हिदायत दी थी.

बता दें कि ऋषि कपूर की तबीयत फरवरी महीने की शुरुआत में ही बिगड़ गई थी, तब से अब तक वह लगातार अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे थे. डॉक्टर्स की हिदायत पर उन्होंने शूटिंग भी शुरू नहीं की थी. गौरतलब है कि 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक चलने वाले मज्जा उपचार और रिकवरी से गुजरना पड़ा था. पिछले साल सितंबर महीने में ऋषि कपूर अमेरिका से लौटे थे. जब ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में थे, तब उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे, इस बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने विदेश में इलाज के दौरान ऋषि कपूर से मुलाकात की थी.

Also Read: आखिरी समय में Rishi Kapoor से नहीं मिल सकी बेटी रिद्धिमा, लॉकडाउन में दिल्ली से मुंबई पहुंचने की मांगी इजाजत

गौरतलब है कि अपनी खराब तबीयत के कारण ऋषि अपने भांजे अरमान जैन की मेहंदी रस्म में शामिल नहीं हो पाये थे. उस समय भी आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के अस्पताल में एडमिट कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >