Rise And Fall: पवन सिंह के बाद मनीषा रानी की हुई शो में एंट्री, कहा- दुश्मन के हाथ नहीं आती

Manisha Rani In Rise & Fall: ‘राइज एंड फॉल’ में मनीषा रानी की एंट्री हो गई है. मनीषा ने अपनी एंट्री वाली वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में मनीषा बहुत खूबसूरत दिख रही है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मोहब्बत की मल्लिका, दोस्ती दिल से निभाती हूं.

Manisha Rani In Rise & Fall: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है. प्रोमो वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस फेम मनीषा रानी नजर आ रही है. मनीषा की एंट्री ‘राइज एंड फॉल’ में हो गई है. कुछ दिनों से उनकी एंट्री को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी और अब कंफर्म हो गया है. मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, जरा दिल को थाम लो क्योंकि टावर में आ रही है रूल करने, हमारी रानी. वीडियो में वह बहुत ग्लैमरस लग रही है.

‘राइज एंड फॉल’ में मनीषा रानी बतौर पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई है. वीडियो में वह कह रही है कि मोहब्बत की मल्लिका, दोस्ती दिल से निभाती हूं. दुश्मन के हाथ नहीं आती. मैं किसी को छेड़ती नहीं और जो छेड़ दे उसको मैं छोड़ती नहीं. मैं आ रही हूं कि राइज एंड फॉल में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उफ मेरी रानी. एक यूजर ने लिखा, अब ये शो देखना पड़ेगा. एक यूजर ने लिखा, जीत के आना. एक यूजर ने लिखा, वाह गुड लक मेरी रानी.

यह भी पढ़ें- They Call Him OG Box Office Collection Day 5: 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल हुई ‘दे कॉल हिम ओजी’? टोटल कलेक्शन है जबरदस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >