Shubman Gill संग डेटिंग रूमर्स पर रिधिमा पंडित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह एक होनहार क्रिकेटर हैं लेकिन…

Ridhima Pandit Shubman Gill: रिधिमा पंडित और शुभमन गिल को लेकर कई महीनों पहले खबरें आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं. अब एक्ट्रेस ने इसपर बात करते हुए कहा, लोगों ने मुझे शुभमन गिल के साथ जोड़ा, जो एक होनहार क्रिकेटर हैं और मैं उनका सम्मान करती हूं. हालांकि ये बिल्कुल भी सच नहीं है.

Ridhima Pandit Shubman Gill: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रिधिमा पंडित अपनी ग्लैमरस अदाओं और जबरदस्त एक्टिंग की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि बीते कई महीनों से अभिनेत्री एक और वजह से लाइमलाइट में है, कारण कुछ और नहीं बल्कि क्रिकेटर शुबमन गिल संग लिंकअप है. एक दिन सोशल मीडिया पर अचानक खबरें आई कि एक्ट्रेस शुबमन को डेट कर रही हैं. हालांकि तुरंत ही रिधिमा ने क्लियर कर दिया कि ये बातें महज अफवाह हैं. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने इसको लेकर बात की और बताया कि मेरी और शुबमन की डेटिंग रूमर्स बिल्कुल भी पीआर स्टंट नहीं था. अगर मुझे ये सब करना होता तो मैं बिग बॉस में कर लेती.

रिधिमा पंडित बोली- शुबमन एक होनहार क्रिकेटर हैं

रिधिमा पंडित ने साल 2016 में टीवी शो बहू हमारी रजनी कांत से डेब्यू किया था. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ को काफी वैल्यू देती हूं. मैंने यहां तक पहुंचने के लिए आज कड़ी मेहनत की है. इंडस्ट्री में अफवाह फैलने के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “इन दिनों अफवाह फैलाना बहुत आसान है. यह अच्छी बात है कि उन्होंने मुझे शुबमन गिल से जोड़ा, जो एक होनहार क्रिकेटर हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन, लोग मुझे किसी ऐसे व्यक्ति से जोड़ सकते थे जो 75 साल का हो, और लोग वो भी मान जाते.”

Also Read- Shubman Gill क्रिकेट के बाद म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर! इस हसीना संग लड़ाएंगे इश्क, देखें PHOTOS

रिधिमा पंडित ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कही ये बात

रिधिमा पंडित ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बात की. एक्ट्रेस ने कहा, कभी-कभी अच्छे प्रोजेक्ट्स मिलने में समय लगता है. मैं पॉजिटिव होकर इंतजार करती हूं. अगली बार वह नीरज पांडे की अपकमिंग ओटीटी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी. रिधिमा ने कहा, मुझे कई म्यूजिक वीडियो और टीवी शो में छोटे रोल के लिए ऑफर्स मिले, लेकिन इसे करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, उनकी हर एक फोटो पर फैंस भर-भरकर कमेंट्स करते हैं.

Also Read- Sara Ali Khan या सारा तेंदुलकर? किसे डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? Koffee With Karan 8 में हो गया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >