ऋचा चड्ढा ने अली फजल को दिया क्यूट सा सरप्राइज, बॉडी के इस हिस्से पर बनवाया पति के नाम का टैटू

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अली फजल के साथ शादी रचाई है. दोनों कपल की ये शादी काफी लैविश थी. अब ऋचा ने अपने पति को सरप्राइज देते हुए उनके नाम का टैटू बनवाया है.

Richa Chadha Tattoo: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल ने हाल ही में एक दूसरे संग शादी रचाई. दोनों की शादी काफी धमाकेदार रही थी. उन्होंने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी थी, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. अब शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपने पति को एक क्यूट सा सरप्राइज दिया है. ऋचा ने अपने प्यारे हसबैंड अली फजल के नाम का टैटू अपनी कलाई पर बनवा लिया. इसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

ऋचा ने करवाया टैटू

ऋचा ने हाल ही में अपने मेहंदी की कुछ तसवीरें शेयर की. इन फोटोज में एक्ट्रेस के हाथों में पति के नाम का टैटू दिखाई दे रहा है. उनका नया टैटू उर्दू में लिखा दिखाई दे रहा है. अभिनेत्री ने अली का नाम उनकी कलाई पर शादी के समय ही बनवाया था. बता दें कि ऋचा ने अपने दूसरी कलाई पर अपने माता-पिता का नाम लिखवाया हुआ है. कपल ने 2020 में कानूनी रूप से शादी कर ली, लेकिन कोरोना के कारण वह ग्रैंड शादी नहीं कर पाए थे. अली ने सात साल की डेटिंग के बाद 2019 में ऋचा चड्ढा को प्रपोज किया था, और उन्होंने 2020 में अपनी शादी का रेजिस्ट्रेशन कराया था. दोनों ने इस महीने की शुरुआत में, एक दूसरे के साथ निगाह किया.

https://www.instagram.com/p/Cjsx6JEpLgn/
Also Read: ऋचा चड्ढा संग शादी के बाद अली फजल को सता रहा है इस बात का डर, आप भी सुनकर रह जाएंगे हैरान
https://www.instagram.com/p/CjSBTgrt8eh/
अली फजल ने कही ये बात

जीक्यू से बातचीत में अली फजल ने शादियों के बारे में अपने विचार साझा किए. शादी के बारे में सबसे बड़े मिथक के बारे में पूछे जाने पर, जिसे वह खारिज करने की उम्मीद करते है, अली ने कहा, “मैंने अपने जीवन में बहुत कम शादियां देखी हैं, इसलिए मैं इसका खंडन करना चाहूंगा.” अभिनेता ने कहा, “हमलोगों में कई कमी है, क्योंकि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं हो सकता, लेकिन आप कोशिश कर सकते हैं और उस प्रवाह में आनंद ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >