रवि दुबे-सरगुन मेहता के घर आने वाली है खुशखबरी? शादी के हो चुके हैं 13 साल

Ravi Dubey And Sargun: टीवी एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता के पेरेंट्स बनने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अस्पताल से साथ निकलते देख अटकलें बढ़ गयी हैं. इससे पहले भी इस तरह की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ चुकी हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Ravi Dubey And Sargun: टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और पॉपुलर कपल्स में गिने जाने वाले रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई नया शो या फिल्म नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है कि शादी के 12 साल बाद यह कपल जल्द ही माता-पिता बन सकता है.

क्या घर में आने वाली है खुशखबरी?

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने साल 2013 में शादी की थी. तब से दोनों अपने करियर में लगातार आगे बढ़ते रहे, लेकिन पेरेंट्स बनने को लेकर उन्होंने कभी जल्दबाजी नहीं दिखाई. अब खबरें हैं कि साल 2026 उनके लिए खास साबित हो सकता है. हाल ही में दोनों को एक अस्पताल से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया. बस फिर क्या था, अटकलों का दौर शुरू हो गया. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह स्टार कपल पैरेंटहुड की तैयारी कर रहा है. हालांकि, अभी तक न तो रवि और न ही सरगुन ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. 

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें

ये पहली बार नहीं है जब रवि और सरगुन के पेरेंट्स बनने की चर्चा उठी हो. इससे पहले भी ऐसी अफवाहें तब उड़ी थीं जब दोनों ‘बिग बॉस 19’ में अपने शो ‘जूलियट जट्ट दी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. हालांकि, उस समय ये खबरें महज अफवाह ही साबित हुई थीं.

करियर में भी बड़ी उड़ान

रवि दुबे इन दिनों एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. वह रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ में अहम भूमिका निभाने वाले हैं. खबरों के मुताबिक, इस मेगा बजट फिल्म में रवि लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे, जबकि भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा? रोम में मना रही छुट्टियां

भड़क गयीं सरगुन मेहता

ये तो हो गयी मीडिया में चल रही खबरों की बातें. अब हम आपको इन कयासों पर सरगुन की प्रतिक्रिया भी बताते हैं. उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सरगुन ने आज इंस्टा स्टोरी के माध्यम से प्रतिक्रिया दी. उन्होंने स्टोरी पर लिखा,

सरगुन ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “खबरों को लगता है कि पिछले दो सालों से हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में हमसे पहले ही पता है. उनके अनुसार, मैं प्रेग्नेंट थी. ये तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी है, शांत हो जाइए और बेसलेस खबरें फैलाना बंद कीजिए. खबर को छापने से पहले हमसे या हमारी टीम से पूछना कोई बड़ी बात नहीं है कि वह खबर सही है या नहीं. आगे उन्होंने लिखा कि ये बच्चे कहां जा रहे हैं और मैं कितनी जल्दी इन्हें जन्म दे रही हूं? क्या मुझे यही सवाल पूछना चाहिए, या फिर मैं दो साल से या उससे भी ज्यादा समय से प्रेग्नेंट हूं?”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “क्या उन्हें मेरे डॉक्टरों के बारे में पता है? या फिर अब सैलून या कैफे जाना भी प्रेग्नेंसी माना जाएगा? रवि और मुझे तो इस प्रेग्नेंसी के बारे में पता भी नहीं है, इसलिए इतनी समझदारी दिखाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >