VIDEO: इस तरह रतन राजपूत ने बनाया बिहारी डिश 'लिट्टी-चोखा', लॉकडाउन के कारण तीन महीने से गांव में फंसी थीं एक्ट्रेस

Ratan Rajput- लॉकडाउन के कारण टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत तीन महीने से अपने गांव में फंसी हुई हैं. इस दौरान रतन सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी हुई है. एक्ट्रेस लगातार वहां से अपने वीडियोज इंटरनेट पर शेयर कर रही है. हाल में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बिहार की स्पेशल डिश लिट्टी चोखा बनाती नजर आ रही हैं. वहीं, फैंस को ये वीडियो खूब पसन्द आ रहा है.

लॉकडाउन के कारण टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत (Ratan Rajput) तीन महीने से अपने गांव में फंसी हुई हैं. इस दौरान रतन सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी हुई है. एक्ट्रेस लगातार वहां से अपने वीडियोज इंटरनेट पर शेयर कर रही है. हाल में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बिहार की स्पेशल डिश लिट्टी चोखा बनाती नजर आ रही हैं. वहीं, फैंस को ये वीडियो खूब पसन्द आ रहा है.

Also Read: नताशा ने मंगेतर हार्दिक पांड्या के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, वायरल हो रही फोटो आपने देखी क्या?

रतन राजपूत ने अपना वीडियो शेयर कर लिखा, ‘लास्ट डिनर.’ इस वीडियो में रतन फैंस को लिट्टी चोखा बनाना सिखा भी रही हैं. एक्ट्रेस वीडियो में कह रही हैं, “आज हम बनाने जा रहे हैं लिट्टी, जो की बिहार की जान है. इसमें सत्तू भरा जाता है. उपले हों तो आग पर बनाया जाता है अगर उपले ना हो तो सत्तू के पराठे बनाएं जाते हैं.” एक्ट्रेस इस वीडियो में यह भी बता रही हैं कि आज उनका गांव में आखिरी दिन है. ऐसे में एक्ट्रेस खाने में बिहार की स्पेशल डिश बना रही हैं. वहीं, एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

रतन करीब 13 मिनट के इस वीडियो में पूरी प्रक्रिया बताती हैं और साथ-साथ तैयार करती चलती हैं. इस दौरान रतन यह भी बताती हैं कि रात में वह लाइव क्यों नहीं करतीं. उन्होंने कहा कि यहां लाइट की दिक्कत रहती है. उन्होंने कहा भी कि आज जुगाड़ से लाइट की यह व्यवस्था कर ली है ताकि डिनर पर आप सभी से मिल सकूं. इससे पहले भी रतन अपने कई वीडियोज पोस्ट कर चुकी है, जिसमें वो लोगों को तरह-तरह के खाने का डिश बनाना सीखा रही है. इस दौरान उन्होंने उस गांव में उन्होंने पहली बार आम का अचार बनाना भी सीखा.

गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने अपने एक वीडियो में बताया था कि वो गांव किसी अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए यहां आई थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह फंस गईं. उन्होंने बताया था कि किस तरह वो अपना जुगाड़ कर गांव में रह रही है. हालांकि, अब आखिरकार एक्ट्रेस वापस अपने घर लौट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >