नेहा धूपिया के सपोर्ट में उतरी तापसी पन्‍नू, रंगोली चंदेल ने सुना दी खरी-खोटी

Roadies Revolution : नेहा के बयान को लेकर लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे थे. हालांकि उनके बचाव को लेकर जब तापसी पन्नू आई तो रंगोली चंदेल उनसे भिड़ गई.

मुंबई: हाल ही में अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के एक बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ गया था. नेहा के बयान को लेकर लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे थे. हालांकि उनके बचाव को लेकर जब तापसी पन्नू आई तो रंगोली चंदेल उनसे भिड़ गई.

बता दें कि एक्ट्रेस नेहा धूपिया को ‘रोडीज रिवॉल्यूशन’ में जज की भूमिका में हैं. इस दौरान जब एक कंटेस्टेंट ने नेहा को बताया था कि, उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था, क्योंकि उसने मेरे अलावा पांच और ब्वॉयफ्रेंड बना रखे थे. इसी बात को सुन नेहा भड़क गईं थीं और उन्होंने उससे कहा कि ये उस लड़की की च्वॉइस है. इस बयान की वजह से नेहा को सोशल मीडिया पर काफी कुछ सुनना पड़ा था.

जिसके बाद नेहा ने इस मामल में एख इमोशनल पोस्ट लिखी थी. जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘मैं पिछले पांच साल से रोडीज से जुड़ी हुई हूं और इसका हरपल एन्जॉय किया है. यह मुझे भारत के हर कोने में लेकर जाता है और यह मौका देता है कि मैं देश के रॉक स्टार्स के साथ मिलूं और काम कर सकूं. मैं यह पसंद और स्वीकार नहीं करती जो कि पिछले दो हफ्तों से हो रहा है. एक एपिसोड में मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई. एक प्रतिभागी ने बताया कि उसकी पार्टनर ने उसके साथ चीटिंग की और बदले में उसने उस लड़की पर हाथ उठा दिया. लड़की ने जो किया वो उसकी च्वॉइस थी. मैं चीटिंग का समर्थन नहीं करती और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे गलत समझ लिया गया, मैं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हूं.’

नेहा ने आगे लिखा, दुर्भाग्यवश, मेरे ओपिनियन पर कई हफ्तों तक मेरा मजाक उड़ाया गया. मेरी एक पोस्ट पर 56,000 से ज्यादा कमेंट आए. मैं अब तक चुप थी, लेकिन अब मुझसे जुड़े मेरे करीबियों जैसे मेरा परिवार,मेरे दोस्त, मेरे सहकर्मी और यहां तक कि मेरे पिता के निजी व्हाट्सएप पर कई गालियों से भरे मैसेज आए. मेरी बेटी का पेज भी गालियों से भरा पड़ा है जो मुझे कतई बर्दाश्त नहीं.’

इस पर तापसी पन्नू ने लिखा, ‘ऐसे जो भी लोग हैं जो आप पर या आपके परिवार पर उलटी सीधी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उनको ये समझना चाहिए कि ये सब नैतिकता के आधार पर बिल्कुल सही नहीं है. जिसके बाद रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर तापसी पन्नू को निशाना बनाया. उन्होंने लिखा, अडल्टरी बिल्कुल गलत है और इन दोनों बातों को एक दूसरे के पूरक के रूप में नहीं देखा जा सकता है.’

रंगोली ने नेहा को जवाब देते हुए लिखा, ‘अगर नेहा को लगता है कि कमिटिड रिलेशन में रहकर 5 लोगों को डेट करना और किसी को फिजिकली अब्यूज करना बराबर चीजें हैं तो उन पर करण जौहर की दोस्त होने के साइड इफेक्ट्स साफ नजर आ रहे हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >