रणबीर-आलिया के संगीत का वीडियो LEAK, एक्ट्रेस ने रोमांटिक अंदाज में हबी के साथ किया छैय्या छैय्या डांस

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने रॉयल अंदाज में एक दूसरे संग शादी कर ली है. दोनों की शादी की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब कपल के संगीत का वीडियो वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब सात जन्म के लिए एक दूसरे के हो गए हैं. दोनों ने वास्तु अपार्टमेंट में बीते दिनों शादी की. उनकी वेडिंग में परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त शामिल हुए. शादी के बाद दोनों कपल ने पैपराजी के सामने पोजेज भी दिए. इस दौरान रणबीर कपूर ने आलिया को गोद में उठा लिया था. आलिया की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

अब आलिया के संगीत का कुछ वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है. वीडियो में आलिया और रणबीर एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं करण जौहर भी ठुमके लगा रहे हैं. वायरल हुए एक वीडियो में रणबीर और आलिया दिल से के शाहरुख खान के गाने छैय्या छैय्या पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों कपल काफी कोजी दिख रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो में करण जौहर दुल्हन के साथ अपना आइकॉनिक राधा डांस कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CcXJWjSjgeR/
https://www.instagram.com/p/CcW0FNVlDiG/

ये वीडियो ही नहीं बल्कि इनकी वरमाला सेरेमनी का एक वीडियो भी लीक हो गया है. वीडियो में देखने को मिलता है कि रणबीर के दोस्तों ने वरमाला के दौरान उन्हें उठा लिया है, लेकिन बाद में वह घुटनों के बल चले जाते हैं, ताकि आलिया उनके गले में वरमाला डाल सकें. वरमाला सेरेमनी के बाद रणबीर ने आलिया को किस किया.

https://www.instagram.com/p/CcW5vJaqP37/

कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस जोड़े को बधाई दी है. करण ने आलिया और रणबीर के लिए काफी इमोशनल पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “आज के दिन ऐसे हैं जिनके लिए हम रहते हैं … जहां परिवार, प्यार और पूर्ण भावना का सबसे सुंदर मिश्रण है… .. अभिभूत और मेरे में प्यार से भरा हुआ है. दिल… मेरे प्यारे @aliaabhatt यह जीवन का इतना खूबसूरत कदम है और मेरा प्यार और आशीर्वाद हर जगह आपके साथ है… रणबीर! मैं तुमसे प्यार करता हूं… अभी और हमेशा के लिए! तुम अब मेरे दामाद हो… बधाई हो और यहाँ दशकों की ख़ुशियां हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >