'बाहुबली' के 'भल्लालदेव' राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज से की सगाई, इस एक्ट्रेस ने कहा- मर गई मैं तो

Rana Daggubati- बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म 'बाहुबली' के 'भल्‍लालदेव' यानी तेलुगु सुपरस्टार राणा डग्गुबती को उनका प्यार मिल गया. राणा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सगाई की भी जानकारी दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर सभी दोनों को बधाई देने लगे.

बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ के ‘भल्‍लालदेव’ यानी तेलुगु सुपरस्टार राणा डग्गुबती (Rana Daggubati) को उनका प्यार मिल गया. राणा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सगाई की भी जानकारी दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर सभी दोनों को बधाई देने लगे.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 12 Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा खेल से संबंधित चौथा सवाल, यहां देखिए सही जवाब

राणा डग्गुबती ने मिहिका बजाज के साथ इंस्टाग्राम पर एक तसवीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “और उसने हां कह दिया है.” साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया. जिसके बाद से उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाईयों मिलने लगी. इस पोस्ट पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सिनेमा के सितारे भी बधाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CAFfh1tDzoW/

साउथ की एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने लिखा, ‘मर गई मैं तो.’ जबकि अन‌िल कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो मेरे हैरदराबादी बच्चे, मैं बहुत खुश हूं. दोनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं.’ जबकि तमन्ना भाटिया, कियारा आडवाणी ने कहा, ‘बधाई हो’. सुशांत ने लिखा, ‘बधाई हो भाई. बहुत अच्छे.’ वहीं कीर्ति खरबंदा ने कहा, ‘राणा ये जानकर आपके लिए मुझे बहुत खुशी हुई. बधाई.’

Also Read: ‘लवर गर्ल’ उर्वशी रौतेला का नया स्टाइलिश लुक देखा आपने ? वीडियो मचा रहा सोशल मीडिया पर धूम

बता दें कि मिहिका हैदराबाद की रहने वाली हैं. जबकि राणा चेन्नई में जन्मे हैं और वहीं उनका पालन-पोषण हुआ है. मिहिका ने इंटीरियर डिजाइन में डिप्लोमा किया है. इवेंट प्लानर हैं, जो मुंबई में ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की मालकिन भी हैं. इतना ही नहीं मिहीका ने लंदन की चेल्सा यूनिवर्सिटी से आर्ट और डिजाइन में एमए किया है. मिहिका बॉलीवुड में सोनम कपूर की अच्छी दोस्त हैं और अक्सर सोनम के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं.

वहीं, राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय हैं. राणा साल 2011 में ‘दम मारो दम’ फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने ‘हाउसफउल 4’, ‘द गाजी अटैक’, ‘बेबी’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. फिल्म बाहुबली में उन्हें भल्लालदेव के रोल से काफी पहचान हासिल हुई. जबकि मिहिका बजाज से पहले राणा दग्गुबाती का नाम अनुष्का शेट्टी, तृष्णा कृष्णण और रकुल प्रीत के साथ भी जुड़ चुका हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >