Ramayan: तो इस तरह शूट हुआ था राम-लक्ष्मण को कंधे पर लेकर हनुमान का उड़ने वाला सीन

Ramayan- देश में लॉकडाउन के कारण जनता की मांग पर रामायण को दोबारा प्रसारित किया गया. इस दौरान शो टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे रहा. वहीं, रामायण की शूटिंग से जुड़े किस्से लगातार सोशल मीडिया में छाये रहे. अब रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने शो में हनुमान का रोल करने वाले दारा सिंह के रोल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया हैं. उन्होंने बताया कि कैसे हनुमान भगवान के उड़ने वाला सीन शूट हुआ था जब वे अपना शरीर विशाल कर लेते हैं और राम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाते हैं. उन्होंने कहा असल में वो शूटिंग के दौरान उड़ते नहीं थे बल्कि उन्हें कुर्सी या स्टूल पर खड़ा कर दिया जाता था.

देश में लॉकडाउन के कारण जनता की मांग पर रामायण को दोबारा प्रसारित किया गया. इस दौरान शो टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे रहा. वहीं, रामायण (Ramayan) की शूटिंग से जुड़े किस्से लगातार सोशल मीडिया में छाये रहे. अब ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने शो में हनुमान का रोल करने वाले दारा सिंह के रोल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया हैं. उन्होंने बताया कि कैसे हनुमान भगवान के उड़ने वाला सीन शूट हुआ था जब वे अपना शरीर विशाल कर लेते हैं और राम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाते हैं. उन्होंने कहा असल में वो शूटिंग के दौरान उड़ते नहीं थे, बल्कि उन्हें कुर्सी या स्टूल पर खड़ा कर दिया जाता था.

Also Read: क्या आपने देखी PM Modi और आडवाणी के साथ Ramayan की सीता की तसवीर? वायरल हो रही Photo

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में सुनील लहरी ने बताया, ‘जब राम-लक्ष्मण को हनुमान जी कंधे पर बिठाकर ले जाते हैं, उसे शूट करना बड़ा ही कठिन था. उस सीन के लिए स्पेशल इफेक्ट्स की जरूरत थी.

सुनील लहरी ने बताया, स्पेशल इफेक्ट्स के तौर पर उस समय जो साधन उपलब्ध था, वह सिर्फ क्रोमा था. क्रोमा के लिए ब्लू कलर के दो स्टूल लगाए गए और उन्हें ब्लू कलर के कपड़े से कवर कर दिया गया. पूरा बैकग्राउंड भी ब्लू कर दिया गया.’

उन्होंने बताया, ‘हनुमान जी के जो हाथ थे, उनके लिए रैंप जैसा बनाया गया. उस रैंप पर चढ़कर हमें जाना था. हम जब उस पर चढ़ रहे थे तो ऐसा लगता था जैसे हनुमान जी के हाथ के ऊपर चढ़कर जा रहे हैं.

रामायण के लक्ष्मण ने बताया, सागर जी जैसे जैसे बताते गए हम वैसे-वैसे करते गए. वे जब राम की तरफ देख कर मुस्कराने को कहते थे तब हम मुस्कुराते थे, जब वे नीचे देख कर घबराने के लिए कहते थे तब हम नीचे देख कर घबराते थे. जब हमने फाइनल रिजल्ट देखा तो हम दंग रह गए. सीन काफी सही शूट हुआ था.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >