Peddi Movie के खतरनाक विलेन ‘रामबुज्जी’ बने दिव्येंदु शर्मा के फैन हुए राम चरण, बोले- उनसे सीखना चाहता हूं

Peddi Movie: राम चरण ने अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के ट्रेलर लॉन्च में दिव्येंदु की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दिव्येंदु की स्क्रीन प्रेजेंस और बॉडी लैंग्वेज बेहद शानदार है.

Peddi Movie: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में ‘मुन्ना भैया’ का यादगार किरदार निभाने वाले दिव्येंदु के लिए यह साल बेहद खास साबित होने वाला है. हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ग्लोरी’ में अपनी शानदार एक्टिंग से तारीफें बटोरने के बाद अब दिव्येंदु साउथ सुपरस्टार राम चरण और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में दिव्येंदु ‘रामबुज्जी’ नाम का एक दमदार और खतरनाक किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही उनके रफ और जंगली लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच राम चरण ने भी दिव्येंदु की जमकर तारीफ की है और उनके स्वैग व बॉडी लैंग्वेज को शानदार बताया है.

राम चरण: “ये असली गैंगस्टर है”?

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान राम चरण ने मुस्कुराते हुए कहा, “थैंक यू यार, तुम सच में एक गैंगस्टर हो! नहीं-नहीं, ये सच में सही वाले गैंगस्टर हैं. इनकी पर्सनैलिटी बहुत बड़ी और जादुई है. ये जिस तरह से अपने डायलॉग बोलते हैं, जो एक्सप्रेशन देते हैं… उनका अपना एक अलग ही स्वैग है. दिव्येंदु की जो बॉडी लैंग्वेज है, उसे मैं भी अपने अंदर लाना चाहता हूं और उनसे सीखना चाहता हूं.” राम चरण की इस बात को सुनकर दिव्येंदु के फैंस बेहद खुश हो गए हैं.

‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ जैसी होगी फिल्म की कहानी

इस फिल्म को बनाने में क्या-क्या मुश्किलें आईं, इस पर बात करते हुए राम चरण ने बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स सलमान खान और आमिर खान का शुक्रिया अदा किया. राम चरण ने कहा, “सलमान सर की ‘सुल्तान’ और आमिर सर की ‘दंगल’ जैसी फिल्मों ने हमें रास्ता दिखाया है और हौसला दिया है. उन फिल्मों को देखकर हमें भरोसा हुआ कि दर्शकों को ऐसी कहानियां बहुत पसंद आती हैं और हमारी फिल्म भी उसी कैटगरी में आती है.”

बता दें कि ‘पेड्डी’ फिल्म की कहानी एक गांव के बैकग्राउंड पर बनी है. इस फिल्म में आपको कुश्ती और क्रिकेट जैसे खेलों के साथ-साथ बहुत सारा इमोशनल ड्रामा और जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा.

कब रिलीज होगी यह फिल्म?

इस बड़ी पैन-इंडिया फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं. यह फिल्म आने वाले महीने में यानी 4 जून को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 रिलीज से एक दिन पहले डायरेक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा, बोले- ‘दृश्यम’ बनाते समय हो गई थी बड़ी गलती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >