इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से मिलने पाकिस्तान पहुंची राखी सावंत, लाहौर एयरपोर्ट पर आई नजर, बोली- बॉलीवुड छोड़ कर…VIDEO

राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लाहौर एयरपोर्ट पर नजर आ रही है. वीडियो में वह कहती है कि उसने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी है. साथ ही राखी इसका खुलासा करती है कि वह किसके लिए पाकिस्तान आई है.

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में राखी कहती दिख रही हैं कि वह पाकिस्तान में रहने जा रही है और वहां वह पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर से मिलेगी. वीडियो में एक्ट्रेस लाहौर एयरपोर्ट पर दिख रही है और उन्होंने पोल्का डॉट डंपसूट पहने दिख रही है. वह बहुत सारे सूटकेस के साथ एक आर्ट वर्क के बगल में खड़ी है और कहती है, “देखिए,मैं पाकिस्तान में रहने के लिए भारत से बहुत सारे सूटकेस लेकर आई हूं. मैं लाहौर एयरपोर्ट पर खड़ी हूं, मेरे पास ढेर सारे बैग हैं और ये मेरे हैं.” वह आगे कहती है कि, हानिया तुमसे मिलने और तुम्हारे साथ रहने के लिए और पाकिस्तानी इंडस्ट्री में काम करने आई हूं. मैंने पूरे बॉलीवुड और इंडिया को छोड़ दिया है. वह ये भी कहती है कि हानिया मैं स्पेशली आपसे मिलने आई हूं. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर हानिया का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वह एक्ट्रेस यशमा गिल के साथ बॉलीवुड गाने बड़ी मुश्किल पर डांस करती दिखी थी. ये सॉन्ग माधुरी दीक्षित और मनीषा कोईराला पर फिल्माया गया था और ये लज्जा फिल्म का गाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >