8 महीने बाद Rakhi Sawant ने शेयर की शादी की तसवीर, Photos में नहीं दिखा पति का चेहरा

Rakhi Sawant ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तसवीरें शेयर की. इन तसवीरों में राखी तो दिख रही है, लेकिन उनके पति कहीं नजर नहीं आ रहे है. यह तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) काफी समय से अपने शादीशुदा होने का दावा करती आ रही हैं. अब आठ महीने बाद राखी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तसवीरें शेयर की. इन तसवीरों में राखी तो दिख रही है, लेकिन उनके पति कहीं नजर नहीं आ रहे है. यह तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

Also Read: जब Sanjay Dutt की मां Nargis को लगने लगा था कि बेटा कहीं गे तो नहीं, जानें क्या था पूरा मामला

राखी सावंत ने शेयर की गई सभी तस्वीरों में अपने पति की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है. राखी सावंत की ये सभी तस्वीरें कटी हुई है. राखी की ताजा तस्वीर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हो रही शादी की है. राखी लाल रंग के शादी के जोड़ी में बैठी हुई हैं. राखी की ये तस्वीर शादी के मंडप की है और उन्होंने गले में जय माला भी डाली हुई है.

इससे पहले उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की थीं वो क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हो रही शादी की थी और राखी ने सफेद रंग का जोड़ा पहना हुआ था. दोनों ही तस्‍वीरों में उन्‍होंने चूड़ा पहना हुआ है. हालांकि किसी भी तरह के रीति रिवाज के दौरान उनके पति का चेहरा नजर नहीं आ रहा है.

बता दें कि शादी को लेकर एक लंबे ड्रामे के बाद राखी सावंत ने पिछले साल अगस्त के महीने में यह खुलासा किया था कि उनकी शादी हो गई है. उनका दावा था कि एनआरआई फैन के साथ उन्होंने एक बेहद निजी कार्यक्रम में शादी कर ली है. चूंकि उनका पति नहीं चाहता कि वो मीडिया में आए इसलिए उसने तस्वीरें शेयर करने पर मनाही लगा रखी है. स्पॉटब्वॉय ने एक खबर प्रकाशित किया है, जिसमें 28 जुलाई 2019 को राखी सावंत की शादी होने की संभावना जताई गई है.

इससे पहले राखी शादी के लिए स्वयंवर रचा चुकी हैं. लेकिन तब भी शादी नहीं की. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया वायरल शख्स दीपक कलाल से शादी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसके बाद उसे महज प्रमोशन स्टंट बताया. उसके बाद ये शादी वाली खबरें आई थीं.

लॉकडाउन में राखी सावंत अपने घर का भी पूरा ध्यान रख रही हैं. राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह इस दौरान अपने घर की सफाई कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >