Rakhi Sawant: आदिल से तलाक लेगी राखी सावंत? एक्ट्रेस ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- मेरी जिंदगी अब... VIDEO

राखी ने आदिल की कथित प्रेमिका तनु का पर्दाफाश किया और कहा कि उसके पति ने आखिरकार उसे दूसरी महिला के साथ रहने के लिए छोड़ दिया है. वो कहती है, शादी से मेरा भरोसा उठ गया है. मेरी जिंदगी अब बदतर हो गई है.

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में है. पहले उन्होंने आदिल दुर्रानी खान से शादी की और फिर अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए. अब राखी का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो आदिल को लेकर कई बातें कहती दिख रही है. साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते खत्म करने की बात भी कह दी.

राखी ने आदिल पर लगाए आरोप

राखी ने आदिल की कथित प्रेमिका तनु का पर्दाफाश किया और कहा कि उसके पति ने आखिरकार उसे दूसरी महिला के साथ रहने के लिए छोड़ दिया है. यूट्यूबर वाहिद अली नाम से बातचीत में बताया कि आदिल को उसने 4 लाख रुपये दिए थे, जो उसने रख लिए. ये पैसे उसने अपनी मां के इलाज के लिए दिए थे, जब वो बिग बॉस मराठी में थी तब. राखी ने बताया कि उसने उसके गहने भी रख लिए.

https://www.instagram.com/p/CoUilLIAIF7/
आदिल से तलाक लेगी राखी?

एक वीडियो में राखी सावंत पैपराजी को बताते दिख रही है कि, अभी पता चला है कि आदिल की जो नयी गर्लफ्रेंड है, उससे उसकी तीन साल पहले शादी हो चुकी है. वो कहती है, शादी से मेरा भरोसा उठ गया है. मेरी जिंदगी अब बदतर हो गई है. एक अन्य वीडियो में राखी कहती है, आदिल ने फाइनली फैसला ले लिया कि वो तनु के साथ रहेंगे. कल उन्होंने बोल दिया मुझे, मैं जा रहा हूं तुम्हें छोड़ के, मैं तनु के साथ रहूंगा. मैं कोर्ट जाउंगी. मेरे सारे पैसे उन्होंने ले लिए. मेरे पास सारे सबूत है.

https://www.instagram.com/reel/CoVSLgDD3fp/
https://www.instagram.com/p/CoUr9l4JUKE/
आदिल ने कही थी ये बात

कुछ समय पहले राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी ने राखी के धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर इंस्टा स्टोरी पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने खुद के दुर्व्यवहार किये जाने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, “अगर मैं किसी महिला को वापस जवाब नहीं देता हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं गलत हूं. यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि मैं अपने धर्म का सम्मान करता हूं और मैंने महिलाओं का सम्मान करना सीख है.”

Also Read: पैपराजी के सामने छलका राखी सावंत का दर्द, फूट-फूटकर रोई, बोली- मेरे नसीब में इतना दर्द क्यों है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >