Raju Srivastava Funeral: राजू श्रीवास्तव की आखिरी इच्छा रह गई अधूरी, करीबी दोस्त ने किया खुलासा

42 दिन तक मौत से लड़ने के बाद अब राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहें. उनके फैंस ने आज नम आंखों से विदाई दी. राजू श्रीवास्तव के बेटे आयुष्मान ने अपने पिता को मुखाग्‍नि दी. अब उनके एक करीबी दोस्त ने गजोधर भैया की अंतिम इच्छा बताई है.

राजू श्रीवास्तव की मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया है. मशहूर कॉमेडियन, जिन्हें ‘गजोधर भैया’ के नाम से जाना जाता था, वह अब हमारे बीच नहीं रहें. आज दिल्ली के निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. बेटे आयुष्मान ने नम आंखों से पिता को मुखाग्‍नि दी. एक तरफ जहां फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि दे रहे हैं, वहीं श्माशन घाट पर लोगों का हूजुम उमड़ पड़ा है. बता दें कि बीते 10 अगस्त को सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बीते दिनों उनका निधन हो गया.

फिल्मों में काम करना चाहते थे राजू श्रीवास्तव

अब उनके साथी कॉमेडियन अहसान कुरैशी ने राजू की अंतिम इच्छा बताई है. उन्होंने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, ”राजू श्रीवास्तव के साथ मेरा जुड़ाव 2005 से है, जब हम दोनों द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में प्रतियोगी के रूप में मिले थे. उनके साथ मंच साझा करना एक अद्भुत अनुभव था. पिछले 17 वर्षों में जब मैं उसे जानता हूं, मुझे एहसास हुआ कि वह सभी को हंसाना चाहते थे. कई अन्य लोगों की तरह, वह भी फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए आए और ऐसा करने में वह वास्तव में सफल रहे.”

ये थी राजू श्रीवास्तव की आखिरी इच्छा

उन्होंने राजू श्रीवास्तव की आखिरी इच्छा के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि वह ‘बॉम्बे टू गोवा’ के सीक्वल में काम करना चाहते थे. ”मुझे याद है कि उनसे आखिरी मुलाकात मुंबई के एक कार्यालय में हुई थी. सुनील भी वहां थे और हमने पूछा कि फिल्मों के लिए सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें. उन्होंने इसमें सभी कॉमेडियन के साथ हमारी हिट फिल्म बॉम्बे टू गोवा के सीक्वल की तरह फिल्म बनाने के विचार पर भी चर्चा की. यह उनकी आखिरी इच्छा थी और हम सभी कॉमेडियन के साथ फिल्म बनाने की उनकी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे.”

Also Read: Raju Srivastav: आज होगा राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, जानिए क्यों बिना चीर-फाड़ के हुआ पोस्टमार्टम
राजू ने अमिताभ बच्चन के लिए किया था प्रार्थना

उन्होंने उस घटना को भी शेयर किया, जब राजू अपने ‘भगवान’ अमिताभ बच्चन के लिए प्रार्थना करने के लिए मुंबई गए थे. उन्होंने कहा, ”मुझे वह घटना याद है, जब कुली (1983) के सेट पर एक दुर्घटना के बाद पूरा देश अमिताभ बच्चन के लिए प्रार्थना कर रहा था. इसी तरह, पिछले 42 दिनों से, पूरा भारत प्रार्थना कर रहा था और एक चमत्कार की उम्मीद कर रहा था और उम्मीद कर रहा था कि राजू भाई उठेंगे और सभी को फिर से हंसाएंगे. दुर्भाग्य से, ऐसा नहीं हुआ. ऐसा लगता है जैसे मैंने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है. वह मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह थे.” अहसान कुरैशी और राजू श्रीवास्तव 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में एक साथ दिखाई दिए और बाद में ‘बॉम्बे टू गोवा’ में काम किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >