क्या जेल से रिहा हो गये Rajpal Yadav? पत्नी राधा ने बतायी सच्चाई

Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव की रिहाई को लेकर वायरल वीडियो पर पत्नी राधा ने प्रतिक्रिया दी है. पत्नी राधा यादव ने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ से काफी मदद मिल रही है. साथ ही राजपाल यादव को लेकर उन्होंने कहा कि वे ठीक हैं. जानिए क्या सच में राजपाल जेल से बाहर आ गये हैं?

Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पिछले करीब दस दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनका मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह सलमान खान की तारीफ करते नजर आ रहे थे. वीडियो सामने आते ही अफवाह फैल गई कि राजपाल यादव जेल से रिहा हो चुके हैं. अब इस पूरे मामले पर उनकी पत्नी ने सच सामने रखा है.

वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?

जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें राजपाल यादव कार में बैठकर मीडिया से बात करते दिख रहे थे. वह अपने मुश्किल दौर का जिक्र कर रहे थे और सलमान खान का धन्यवाद कर रहे थे. इसे देखकर कई लोगों ने मान लिया कि वह जेल से बाहर आ चुके हैं. लेकिन असल में यह एक पुराना वीडियो था, जिसे दोबारा शेयर कर गलत तरीके से पेश किया गया. इस वजह से सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति बन गई.

पत्नी राधा यादव ने बताया सच

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने साफ किया कि यह खबर पूरी तरह गलत है. उन्होंने कहा कि राजपाल अभी भी तिहाड़ जेल में ही हैं. एक इंटरव्यू में राधा ने बताया कि उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार, 16 फरवरी को होनी है. तब तक वह जेल में ही रहेंगे.

परिवार को मिल रहा है इंडस्ट्री का साथ

राजपाल की सेहत को लेकर पूछे जाने पर राधा ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक वह ठीक हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में पूरा परिवार एकजुट है और फिल्म इंडस्ट्री से भी उन्हें सपोर्ट मिल रहा है. राधा ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सब कुछ ठीक होगा और राजपाल यादव बाहर आ जाएंगे.

यह भी पढे़ं: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग वीडियो को 60 करोड़ का ऑफर, कपल ने सीधा कहा ‘NO’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >