Rajkummar Rao ने क्यों हटाया अपने सरनेम से यादव, कहा 'ऐसा कोई रूल नहीं है..'

Rajkummar Rao ने हाल ही में यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने अपने सरनेम से यादव हटा दिया.

Rajkummar Rao इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ का सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. एक्टर की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 14 अगस्त, 2024 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में राजकुमार ने विक्की का किरदार निभाया था, जो चंदेरी गांव को सरकटे के आतंक से बचाता है. स्त्री 2 में एक्टर के ऑपोजिट श्रद्धा कपूर थी. वहीं, फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. इस बीच राजकुमार राव ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अपने सरनेम से यादव क्यों हटाया था.

क्यों हटाया यादव सरनेम?

राजकुमार राव ने शुभांकर मिश्रा से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपना सरनेम इसलिए हटाया ताकि उनके नाम के साथ होने वाली कन्फ्यूजन दूर हो जाए. एक्टर ने बात करते हुए कहा कि, “ऐसा कोई रूल नहीं है, मैंने कभी सरनेम उसे किया नहीं था. मेरे पासपोर्ट में भी सिर्फ राजकुमार ही था.”

उन्होंने आगे कहा कि यह लोगों के लिए है कि, “वह कंफ्यूज ना हो कि आप किसी राजकुमार के बारे में बात कर रहे हैं. राजकुमार हिरानी, संतोषी, गुप्ता या ये वाला. और राव एक टाइटल है, जो यादवों को दी जाती है, इसलिए मैंने इसका उपयोग करना शुरू कर दिया.

Also Read: Stree: विक्की का रोल राजकुमार राव से पहले इस एक्टर को हुआ था ऑफर, इस वजह से किया रिजेक्ट

Also Read: Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही इन वेब सीरीज को देख, भूल जाएंगे ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘मुंज्या’

स्त्री 2 की कहानी का कलेक्शन

स्त्री 2 की कहानी चंदेरी गांव में फैल रहे सरकटे और उससे गांव की रक्षा करने वाले विक्की और उसके दोस्तों के ग्रुप के बीच की है. सरकटा ऐसा राक्षस है, जिसका सर नहीं है और वह गांव की नई सोच रखने वाली लड़कियों को उठाकर अपने साथ ले जाता है ताकि वह उनकी बलि चढ़ा सके और अमर हो जाए. इस बीच विक्की और उसके दोस्तों की मदद स्त्री की बेटी यानी श्रद्धा कपूर अपनी जादुई चोटी से करती है. 32k कलेक्शन की बात करें तो ग्लोबल बॉक्स ऑफिस में फिल्म ने 500 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >