मोना सिंह को शादी में वैक्यूम क्लीनर देने वाले थे राजकुमार हिरानी, जानें ये मजेदार किस्सा

प्रीतम एंड पेड्रो के साथ राजकुमार हिरानी जल्द ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने वाले हैं. सीरीज के लॉन्च इवेंट पर मोना सिंह ने राजकुमार हिरानी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया.

राजकुमार हिरानी की डेब्यू सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ 3 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इसमें मोना सिंह, अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आएंगे. सीरीज के लॉन्च इवेंट में मोना ने ‘3 इडियट्स’ के बाद राजकुमार हिरानी संग दोबारा काम करने पर बात की.

राजकुमार हिरानी से जुड़ा मजेदार किस्सा मोना ने किया शेयर

इवेंट में बोलते हुए मोना ने कहा, ”मैं बहुत एक्साइटेड हूं. इस सीरीज को हां कहने के पीछे मेरा थोड़ा स्वार्थी कारण था. दरअसल जब मेरी शादी हो रही थी, तब मैंने राजू सर को इनवाइट किया था और कहा था कि अगर आप शहर में हैं तो प्लीज आ जाना.”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, राजू सर ने कहा, ‘यार मोना, मैं तो ट्रैवल कर रहा हूं, पर तुम्हारी गिफ्ट पेंडिंग है और मैं तुम्हें शादी में ये दूंगा.’ उसके बाद हम मिले नहीं. जब इस सीरीज के लिए कॉल आया, तो मैंने सोचा शायद अब वो गिफ्ट मुझे मिल जाए. पर शो लॉन्च हो रहा है और मुझे अब तक गिफ्ट नहीं मिला है. वो गिफ्ट था वैक्यूम क्लीनर जो मुझे अब तक नहीं मिला.” अपनी बात खत्म करते हुए मोना ने कहा, “मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि मैं एक बार फिर राजू सर की यूनिर्वस का हिस्सा बन रही हूं.”

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के बारे में

जाने-माने फिल्ममेकर अविनाश अरुण की ओर से डायरेक्ट की गई ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ दर्शकों को एंटरटेन करेगी. मोस्ट अवेटेड शो 3 जुलाई को प्रीमियर होगा. इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा, “मुझे हमेशा ऐसी कहानियां पसंद आई हैं, जहां बिल्कुल अलग-अलग तरह के लोग एक साथ आने और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने की कोशिश करते हैं. इस लिहाज से ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में काफी ह्यूमर, अपनापन और पागलपन है. यह एक रोमांचक एक्सपीरियंस रहा है और मैं इसके लिए जियो हॉटस्टार से जुड़कर काफी खुश हूं.”

यह भी पढ़ें- 25 Years Of Gadar: नहीं देखी तारा सिंह और सकीना की अमर प्रेम कहानी? घर बैठे ओटीटी पर देखें यह फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >