रजनीकांत ने खास अंदाज में फैंस को दी दिवाली की बधाई, घर से बाहर आकर सभी के सामने जोड़े हाथ, PHOTOS वायरल

पूरा देश आज बड़े ही धूमधाम के साथ दिवाली का त्योहार मना रहा है. ऐसे में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के घर पर फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा, सभी अपने चहेते स्टार को देखने के लिए बेताब थे. जिसके बाद फैंस की ये इच्छा पूरी करते हुए रजनीकांत बाहर आए और सभी को दिवाली की बधाईयां दी.

पूरे देश में आज बड़े ही धूमधाम के साथ दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. सभी एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे संग खुशियां बांट रहे है. ऐसे में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के घर पर भी आज फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा. सभी अपने चहेते स्टार को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहते थे. जिसके बाद रजनीकांत भी बिना देर किए अपने घर के बाहर आए और सभी फैंस को दिवाली की बधाईयां दी. सुपरस्टार ने फैंस को नमस्ते कर उनका अभिवादन किया.

रजनीकांत ने दी फैंस को दिवाली की बधाई

अपने फैंस को बधाई देने वाले अभिनेता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और नेटिजन्स ने दिग्गज स्टार की सादगी के लिए उनकी जमकर तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ”कितनी सादगी है…मेरे भी फेवरेट है…फैंस को आपने बधाई दी”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ” भी दिखावटी नहीं…फैंस को कितने अच्छे से दिवाली विश किया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ” सुपरस्टार हो..थो और हमेशा ही रहोगे..आपका बहुत बड़ा फैन हुं.”

इन फिल्मों में दिखेंगे रजनीकांत

टॉलीवुड के ‘थलाइवा’ रजनीकांत की बात करें तो वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने अलग-अलग फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस के दिल पर राज किया है. रजनीकांत की कुछ बेहतरीन फिल्मों में ‘कबाली’, ‘शिवाजी’, ‘अन्नात्थे’ और ‘लिंगा’ शामिल हैं. इस बीच, रजनीकांत को आखिरी बार शिव द्वारा निर्देशित ‘अन्नात्थे’ में देखा गया था, जिसे दर्शकों से मिली-जुली समीक्षा मिली थी और इसे दिवाली 2021 के अवसर पर रिलीज किया गया था. वह अगली बार ऐश्वर्या राय बच्चन, राम्या कृष्णन, प्रियंका अरुल मोहन और शिव राजकुमार के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर’ में दिखाई देंगे. नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा अभिनीत, परियोजना की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. ‘जेलर’ से पहले, रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन ने “रोबोट” में एक साथ काम किया था, जो एक ब्लॉकबस्टर हिट थी. इस फिल्म में ऐश और रजनी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जादुई से कम नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >