Rajesh Sharma Health Update: प्रभास की फिल्म के सेट पर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, पैर में फैला इंफेक्शन, हालत गंभीर

Rajesh Sharma Health Update: प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. पैर में इंफेक्शन और तेज बुखार के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानिए उनकी हेल्थ को लेकर डॉक्टरों ने क्या अपडेट दिया.

Rajesh Sharma Health Update: बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों के जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान उन्हें एक कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. पहले उन्होंने इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन कुछ ही घंटों में उनके पैर में तेज दर्द, इंफेक्शन और तेज बुखार शुरू हो गया. हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं.

Rajesh Sharma Insect Bite: कीड़े के काटने के बाद क्या हुआ?

राजेश शर्मा की करीबी सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की. उन्होंने बताया कि कीड़े के काटने के करीब 6 घंटे बाद एक्टर के दाएं पैर में तेज दर्द शुरू हो गया. इसके बाद जब वह कोलकाता के लिए फ्लाइट में बैठे, तो उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई. अगले ही दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

सुदीपा के मुताबिक, इंफेक्शन उनके पैर की उंगलियों से घुटने तक फैल चुका है और वहां बड़े-बड़े छाले भी पड़ गए हैं. इसके अलावा उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है.

Doctors Update: क्या खतरे से बाहर हैं राजेश शर्मा?

अस्पताल के डॉक्टर अविजीत भट्टाचार्य के मुताबिक, राजेश शर्मा अभी डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर नहीं कहा जा सकता. डॉक्टर उनके पैर में फैले इंफेक्शन का इलाज कर रहे हैं. उन्हें इस बात की भी चिंता है कि कहीं पैर में ब्लड क्लॉट न बन जाए. अगर यह थक्का फेफड़ों तक पहुंच गया, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. इसलिए डॉक्टर लगातार उनकी जांच कर रहे हैं और इलाज जारी है.

Family Statement: परिवार ने किसे कहा धन्यवाद?

राजेश शर्मा की करीबी सुदीपा चटर्जी ने उनकी मां और पूरे परिवार की ओर से एक नोट जारी किया है. उन्होंने इस मुश्किल समय में साथ देने वाले सभी लोगों, मीडिया, फैंस और बंगाल फिल्म इंडस्ट्री का धन्यवाद किया. साथ ही प्रोसेनजीत चटर्जी का भी खास तौर पर शुक्रिया अदा किया, जो लगातार परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Alliance: एक्स-हसबैंड सोहेल खान के साथ शो में एंट्री पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप वहां हैं, तो थोड़ा सुकून है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >