विराट कोहली को जोकर बोलकर बुरे फंसे राहुल वैद्य, इन 2 क्रिकेटर्स ने किया इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

सिंगर राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनके फैंस को जोकर कह दिया था. इससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया और उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इसी बीच अब भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर सिंगर को अनफॉलो कर दिया है.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर तब हलचल मचा दी, जब फैंस ने उन्हें अवनीत कौर की कुछ इंस्टाग्राम तस्वीरों को लाइक करते हुए देखा. हालांकि क्रिकेटर ने बाद में क्लियर करते हुए कहा कि यह एलगोरिदम बदलाव की वजह से हुआ है. इसी बीच सिंगर राहुल वैद्य ने कोहली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है.

युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या ने राहुल वैद्य को किया अनफॉलो

राहुल और विराट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया. कोहली को सपोर्ट करते हुए भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर राहुल वैद्य को अनफॉलो कर दिया है. कई दिनों से विराट के फैंस चहल की पोस्ट के कमेंट कर उनसे रिक्वेस्ट कर रहे थे कि वे अपने पुराने दोस्त के प्रति भाईचारे और वफादारी के तौर पर गायक को अनफॉलो कर दें.

राहुल ने क्या कहा था

विवाद 5 मई को शुरू हुआ, जब राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें लिखा था, ‘विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं!’ इस टिप्पणी को विराट के फैंस ने अच्छी तरह से नहीं लिया. यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब राहुल ने दावा किया है कि कोहली के सपोर्टर्स ने उन्हें ऑनलाइन ट्रोल किया है. वैद्य ने आरोप लगाया कि ट्रोल्स ने उनकी पत्नी और बहन को निशाना बनाकर सीमा पार कर दी है.

विराट कोहली-अवनीत कौर इंस्टाग्राम लाइक विवाद

विराट कोहली ने हाल ही में अवनीत कौर की कुछ बोल्ड तस्वीरों पर ‘लाइक’ बटन दबाया और इंटरनेट पूरी तरह से गॉसिप मोड में आ गया. सोशल मीडिया पर मचे बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सफाई देते हुए कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरा फीड क्लियर करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से इंटरेक्शन रजिस्टर कर लिया है. इसके पीछे कोई इरादा नहीं था. मैं अनुरोध करता हूं कि कोई अनावश्यक धारणा न बनाई जाए. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद.”

यह भी पढ़ें- Jaat की तूफानी कमाई, सनी देओल ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लेकिन इन ब्लॉकबस्टर से रह गई पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >