जानिए कौन थे जयचंद, पृथ्वीराज चौहान से है खास कनेक्शन

Who Was Jaichand – आखिर कौन थे ‘जयचंद’ और उनकी चर्चा क्यों हो रही है. जयचंद का कनेक्शन पृथ्वीराज चौहान से था. जयचंद कन्नौज के राजा थे और उनकी बेटी का नाम संयोगिता था. यह माना जाता है कि जयचंद ने पृथ्वीराज चौहान को हराने के लिए मुहम्मद गौरी के साथ गठबंधन किया था.

Jaichand : ‘जयचंद’ शब्द लगातार सोशल मीडिया ट्रेंड कर रहा हैं. ऐसे में सभी दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिर ये थे कौन. चलिए आपको बताते है. आखिर कौन थे ‘जयचंद’ और उनकी चर्चा क्यों हो रही है. जयचंद का कनेक्शन पृथ्वीराज चौहान से था. जयचंद को गद्दार या देशद्रोही कहा जाता है.

Who Was Jaichand ?

कौन थे जयचंद?

दरअसल, जयचंद कन्नौज के राजा थे और उनकी बेटी का नाम संयोगिता था. अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में राजा जयचंद को गद्दार दिखाया गया था. इसे लेकर काफी बवाल हुआ था. कहा गया था कि फिल्म में उनके रोल को काफी गलत तरीके से भी दिखाया गया है.

Why Is Jaichand Called A Traitor ?

राजा जयचंद को क्यों कहा जाता है गद्दार?

दिल्ली का राज सिंहासन राजा पृथ्वीराज चौहान को मिल गया था और इस बात से जयचंद काफी नाराज हुए थे. इसके अलावा उनकी बेटी संयोगिता को पृथ्वीराज स्वयंवर से भगाकर ले गए. इन दोनों वजहों से जयचंद उसका जानी दुश्मन बन गया था और उससे बदला लेने का सोचने लगा. जब मोहम्मद गौरी ने दिल्ली पर हमला किया, तो जयचंद ने गौरी का साथ दिया था. हालांकि गौरी के साथ पृथ्वीराज की दो बार लड़ाई हुई. पहली लड़ाई में पृथ्वीराज जीत गया और दूसरे में जयचंद ने पृथ्वीराज का साथ नहीं दिया. वो गौरी के साथ मिल गया था और उस युद्ध में पृथ्वीराज की हार हुई थी. हालांकि कही-कही जयचंद को गद्दार के रूप में नहीं देखा जाता. इसको लेकर भी अलग-अलग कहानियां हैं.

Also Read: करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने किया Liplock, अनुपमा ने बांधी इसे राखी, ये 7 फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >