'जहाज में बैठकर सिचुएशन बनाना...': Bigg Boss के घर में काजी ने मैरी कॉम को समझाया 'Situationship' का मतलब, Video वायरल

'जहाज बीच समुद्र में रुक जाए तो सिचुएशनशिप.' बिग बॉस में काजी ने मैरी कॉम को सिखाए Gen Z रिलेशनशिप के नए फंडे. मेकअप पर मैरी के रिएक्शन से लेकर काजी के जवाब तक, जानिए बिग बॉस के तीसरे एपिसोड में क्या हुआ

Bigg Boss 20 Qazi Taukeer and Mary Kom on Genz Terms: रियलिटी शो बिग बॉस के घर में अक्सर रिश्तों, दोस्ती और तकरार की बातें होती रहती हैं. इस बार घर का माहौल तब और भी मजेदार हो गया, जब कंटेस्टेंट्स के बीच Gen Z रिलेशनशिप टर्म्स की चर्चा शुरू हो गई. ‘सिचुएशनशिप’ और ‘बेंचिंग’ जैसे वर्ड्स को लेकर बातचीत हो रही थी, लेकिन इन नए शब्दों का मतलब कई लोगों की तरह मैरी कॉम को भी समझ नहीं आ रहा था. ऐसे में काजी ने अपने खास अंदाज में इन टर्म्स  को समझाया. अब दर्शकों को मैरी कॉम और काजी की जुगलबंदी काफी भा रही है.

मैरी कॉम को समझाया ‘Situationship’ का मजेदार मतलब

बातचीत के दौरान काजी ने मैरी कॉम से पूछा, “आपको पता है सिचुएशनशिप क्या होता है?” जब मैरी कॉम ने कहा नहीं, तो काजी ने अपने अंदाज में इसका मजेदार मीनिंग बताना शुरू किया.

काजी ने कहा,

“इसमें लोग एक शिप यानी जहाज में बैठेंगे, फिर कोई सिचुएशन क्रिएट करेंगे और वह जहाज बीच समुद्र में जाकर रुक जाएगा। उसी को सिचुएशनशिप कहते हैं."

काजी की यह कांसेप्ट सुन कर मैरी कॉम को लगा, वह सही ही कह रहे होंगे इसलिए उन्होंने बस स्माइल किया. काजी ने इस genz टर्म को मजेदार बना दिया कि यह पल शो के सबसे मनोरंजक पलों में शामिल हो गया.

काजी तौकीर और मैरी कॉम,फोटो- इंस्टाग्राम

बेन्चिंग टर्म को भी बना दिया फनी

सिर्फ सिचुएशनशिप ही नहीं, काजी ने ‘बेंचिंग’ शब्द को भी अपने अंदाज में समझाया. उन्होंने कहा, “लड़का बेंच पर बैठेगा और लड़की नीचे रहेगी, फिर लड़की उसका जूता साफ करेगी, यही बेंचिंग होती है.”

">

काजी की इस बात पर मैरी कॉम हसने लगी, और उन्होंने कहा अच्छा ऐसा है. हालांकि, वास्तविक जीवन में ‘Benching’ का मतलब किसी व्यक्ति को रिश्ते में पूरी तरह शामिल न करना और उसे इंतजार में रखना होता है. लेकिन काजी का मैरी को इस इन टर्म्स को समझाना वाकई में काफी  फनी और दिलचस्प लग रहा था. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'हद में रह तू, आज मैं तेरी जिंदगी हराम कर दूंगी',आम्रपाली ने बिग बॉस के घर में किस कंटेस्टेंट को दी धमकी

घर पर मेकअप नहीं कर सकती -  मैरी कॉम 

रिश्तों की चर्चा के बीच मैरी ने घर में होने वाले मेकअप पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, “ग्लैमरस गेम का मुझे तो पता नहीं, लेकिन अगर मैं घर में इतना मेकअप करूं और बाहर किसी इवेंट में जाऊं, तब तो समझ आता है. घर के अंदर इतना मेकअप कौन करता है?”

काजी का यह बात सुनकर मुस्कुराए और उनका हाथ पकड़ कर कहा,  आपकी असली ब्यूटी आपके मुक्के में है.

दर्शकों को पसंद आ रहा काजी का अंदाज

बिग बॉस के घर में गंभीर बहसों के बीच ऐसे हल्के-फुल्के और मजेदार पल दर्शकों को काफी पसंद आते हैं. काजी का हाजिरजवाबी भरा अंदाज और बिग बॉस में अपने स्टाइल से तड़का वाले अंदाज को  काफी पसंद किया जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सिंगल हैं या रिलेशनशिप में मनोज तिवारी की बेटी रीति? डेटिंग और शादी को लेकर किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >