Pushpa 2 First Review: हैरान कर देने वाले क्लाइमैक्स अल्लू अर्जुन चमके, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

Pushpa 2 First Review: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 बस कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है. कई शहरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो फुल हो गए हैं. अब मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

Pushpa 2 First Review: पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार है. बस एक दिन बाकी है और अल्लू अर्जुन की फिल्म जंगल की आग की तरह स्क्रीन पर छा जाएगी. फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब जब यह रिलीज हो रही है, तो दर्शकों की एक्साइटमेंट टॉप पर है. सुकुमार की ओर से निर्देशित यह फिल्म छह भाषाओं में रिलीज हो रही है. जिसमें तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और बंगाली शामिल है. अब पुष्पा 2 का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

पुष्पा 2 का पहला रिव्यू आया सामने

शुरुआती रिव्यू से पता चलता है कि पुष्पा 2 के साथ अल्लू अर्जुन बाहुबली अभिनेता प्रभास को पछाड़कर ‘नंबर 1 पैन-इंडिया’ अभिनेता बन सकते हैं. फिल्म देखने के बाद उमैर संधू, जो ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य होने का दावा करते हैं ने मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया. उन्होंने फिल्म को ‘ब्लॉकबस्टर पैसा वसूल एंटरटेनर’ बताया. उमैर ने एक्स पर लिखा, “यह एक पैसा वसूल, सीटी-मार मनोरंजक फिल्म के रूप में सामने आती है, जिसे हर वर्गों के लोग पसंद करेंगे. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ेगी और साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरेगी.”

पुष्पा 2 में कैसा रहा अल्लू अर्जुन का परफॉर्मेंस

स्टाकास्ट के परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए, संधू ने लिखा, “अल्लू अर्जुन शानदार फॉर्म में हैं. अपने विशाल अवतार से वह सभी को इम्प्रेस करेंगे. उनका एक्शन अव्वल दर्जे का है और कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है. एक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वाली परफॉरमेंस है.” रश्मिका के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म में अच्छा अभिनय किया, लेकिन यह फहद ही हैं, जिन्होंने पूरी लाइमलाइट चुरा ली. उन्होंने कहा, “क्लाइमैक्स यूएसपी है, इंटरवल ब्लॉक्स हैरान कर देने वाले हैं. यह एक अलग तरह की मसाला फिल्म है, जो पहले कभी भारतीय सिनेमा में नहीं आई.”

Also Read- Pushpa 2: साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने पर रश्मिका मंदाना का आया रिएक्शन, बोली- इससे बिल्कुल…

Also Read- Pushpa 2 Star Cast Fees: कमाई के मामले में टॉप 1 पर पहुंचे अल्लू अर्जुन, रश्मिका को मिली इतनी फीस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >