पंजाबी सिंगर अल्फाज सिंह पर हमला होने पर भड़के रैपर हनी सिंह, कही ये बात, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत

पंजाबी सिंगर अल्फाज सिंह पर हमला हुआ था और इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. हनी सिंह ने इस घटना के बारे में फैंस को बताया. साथ ही उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए सिंगर के हेल्थ के बारे में बताया.

कुछ महीने पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से सबको अन्दर से झकझोर दिया था. मूसेवाला की मौत पर काफी हंगामा हुआ था. कई सेलेब्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. अब एक औऱ पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला हुआ है और वो अभी हॉस्पिटल में एडमिट है. ये सिंगर है अल्फाज. इस घटना के बारे में रैपर यो यो हनी सिंह ने बताया.

हनी सिंह ने कही ये बात

यो यो हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अल्फाज की तसवीर शेयर कर लिखा, ‘कल रात मेरे भाई अल्फाज पर किसी ने हमला कर दिया. जिसने भी यह योजना बनाई थी, मैं उसे नहीं छोडूंगा. कृपया उसके लिए प्रार्थना करें. इस तसवीर में अल्फाज अस्पताल के बेड पर दिख रहे है और सिर पर पट्टी बंधी है. हालांकि इस पोस्ट को शेयर करने के बाद कुछ घंटों बाद सिंगर ने पोस्ट डिलीट कर दी.

अल्फाज का हेल्थ अपडेट

हनी सिंह ने एक और पोस्ट शेयर कर अल्फाज के बारे में डिटेल दी. सिंगर ने बताया कि वो खतरे से बाहर है. साथ ही बताया कि मोहाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. ये जानकर फैंस राहत की सांस ले रहे है. एक यूजर ने लिखा, वाहेगुरू. एक अन्य यूजर ने लिखा, भगवान का भला है कि वो ठीक है. एक और यूजर ने लिखा, उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते है.

https://www.instagram.com/p/CjODnFFhMQx/

जानें क्या हुआ था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गायक अल्फ़ाज़ सिंह बीती रात खाना खाकर अपने तीन दोस्तों गुरप्रीत, तेजी और कुलजीत के साथ एक ढाबे से बाहर आ रहा था. वहां उसकी रायपुर रानी निवासी विक्की से बहस हो गई, जिसके बाद उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया था. बता दें कि अल्फाज एक पंजाबी सिंगर के साथ-साथ एक एक्टर, मॉ़ल और लेखक भी है. उन्होंने 2011 में पंजाबी गीत हाय मेरा दिल से गायन की शुरुआत की थी.

Also Read: Rashmika Mandanna: नो मेकअप लुक में ऐसी दिखती हैं ‘श्रीवल्ली’, रश्मिका मंदाना का वीडियो हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >