Priyanka Chopra: बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर प्रियंका ने शेयर किया क्यूट फोटो डंप, मालती की क्यूटनेस ने जीता दिल

1 / 7
Priyanka Chopra: बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर प्रियंका ने शेयर किया क्यूट फोटो डंप, मालती की क्यूटनेस ने जीता दिल
फुल स्क्रीन में देखें

प्रियंका चोपड़ा, फोटो- इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी हाल की तस्वीरों की झलक दिखाई है, जिसमें वह बेटी मालती और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में मालती के क्यूट मोमेंट्स ने फैंस का ध्यान खींच लिया.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

प्रियंका चोपड़ा और मालती, फोटो- इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम के सिलसिले में लगातार सफर कर रही हैं. कभी शूटिंग तो कभी इवेंट्स, एक्ट्रेस का शेड्यूल काफी बिजी है. इसी बीच प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पिछले कुछ हफ्तों की तस्वीरों की एक झलक शेयर की है. इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज भी दिखा और बेटी मालती मैरी के साथ उनके प्यारे पल भी नजर आए. खास बात यह है कि मालती का देसी अंदाज भी देखने को मिला.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

प्रियंका चोपड़ा और मालती, फोटो- इंस्टाग्राम

'आखिरकार थोड़ी देर के लिए घर पर हूं'

प्रियंका ने तस्वीरों की सीरीज शेयर करते हुए लिखा, “पिछले कुछ हफ्ते... दुनिया भर में घूमने के बाद आखिरकार थोड़ी देर के लिए घर पर हूं.” उनकी पोस्ट में ट्रैवल, काम और परिवार के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें शामिल हैं.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

प्रियंका चोपड़ा और मालती, फोटो- इंस्टाग्राम

मालती के साथ दिखीं मां-बेटी की प्यारी बॉन्डिंग

इस फोटो में एक तरफ मालती प्रियंका चोपड़ा की गोद में बैठकर मजे से इडली खाते हुए नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपनी क्यूट-सी फ्रॉक ट्राई करती दिख रही हैं.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा, फोटो- इंस्टाग्राम

काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग क्वालिटी टाइम

इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय करती नजर आ रही हैं. सभी एक साथ डिनर टेबल पर बैठे हैं और फुल फैमिली टाइम वाला माहौल दिख रहा है.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

मालती मैरी , फोटो- इंस्टाग्राम

चार्ली चैपलिन को देखती मालती

इस फोटो में मालती का चेहरा कैमरे की तरफ नहीं है, इसलिए उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है. वह एक पार्क में चार्ली चैपलिन की ड्रेस में बैठे शख्स को देखती हुई दिखाई दे रही हैं.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

मालती मैरी , फोटो- इंस्टाग्राम

ड्रॉइंग से लेकर मस्ती तक, मालती का फन टाइम

इस फोटो में मालती अपनी एक दोस्त के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. दोनों साथ में बैठकर कलरिंग और ड्रॉइंग करती दिख रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में मालती अपने घर में फन टाइम एंजॉय करती नजर आ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >