दोस्त के शरीर में समाई दादी की आत्मा, हॉस्टल में मचा हंगामा, Prakambanam अब OTT डेब्यू को तैयार

Prakambanam OTT Release: मलयालम हॉरर‑कॉमेडी फिल्म 'प्रकामबाणाम' अब ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. जानिए फिल्म की कहानी, कास्ट और बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस.

Prakambanam OTT Release: मलयालम हॉरर‑कॉमेडी फिल्म ‘प्रकामबाणाम’, जिसे थिएटर रिलीज के दौरान दर्शकों ने काफी सराहा, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक पोस्टर शेयर करते हुए इसके आने की अनाउंसमेंट की. हालांकि, रिलीज डेट के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है. फिल्म को विजेश पनाथुर ने निर्देशित किया है और इसमें युवा कलाकार गणपति और सागर सूर्या मुख्य भूमिकाओं में हैं. ऐसे में अगर आप हॉरर और कॉमेडी से भरपूर नई फिल्म देखने की तलाश में हैं, तो आइए आपको इसकी कहानी के बारे में बताते हैं.

यहां देखें OTT अनाउंसमेंट पोस्टर-

दादी की आत्मा लाएगी डर और कॉमेडी का मजेदार ट्विस्ट

फिल्म तीन कॉलेज दोस्तों के इर्द‑गिर्द घूमती है, जिनकी हॉस्टल जिंदगी एक अजीब घटना के बाद पूरी तरह से उलझ जाती है. गणपति ने सिद्धू, सागर सूर्या ने पुण्यलन और अमीन शंकरन ने अपने किरदार निभाए हैं.

कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है, जब जीतू अपनी दादी की मोक्ष-प्राप्ति के लिए गुपचुप तरीके से एक रिचुअल करने की योजना बनाता है. इसी दौरान एक हादसे में पुण्यलन गलती से दादी की अस्थियों को सांस के साथ अपने शरीर में खींच लेता है, जिसके बाद दादी की आत्मा उसके शरीर में प्रवेश कर जाती है. इसके बाद शुरू होती हैं डर और कॉमेडी से भरी कई मजेदार घटनाएं, जिनका सामना तीनों दोस्तों को करना पड़ता है.

स्टार कास्ट और स्पेशल अपीयरेंस

फिल्म में मल्लिका सुकुमारन ने दादी का किरदार निभाया है, जबकि अजीज नेदुमंगद और राजेश माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, दिवंगत अभिनेता कलाभवन नवाज भी इस फिल्म का हिस्सा थे, जिनका निधन शूटिंग के दौरान हुआ.

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

लगभग 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी प्रकामबाणाम ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रदर्शन किया. भारत में इसका नेट कलेक्शन 13.28 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 15.67 करोड़ रुपये रहा. वहीं, दुनिया भर में इसने 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया.

यह भी पढ़ें: Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi अब OTT पर, देखें रवि तेजा की कॉमेडी‑ड्रामा फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >