आशा भोसले की तबीयत पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना

PM Modi On Asha Bhosle Health: आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी सेहत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. फैंस और परिवार भी महान गायिका के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं.

PM Modi On Asha Bhosle Health: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत खराब होने की खबर ने फैंस को चिंतित कर दिया है. 92 वर्षीय सिंगर को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है.

पीएम मोदी ने जताई चिंता

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए आशा भोसले के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने लिखा कि आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उन्हें गहरी चिंता हुईa है और वे उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

अस्पताल में चल रहा इलाज

आशा भोसले की पोती ने दी जानकारी के अनुसार आशा जी को कार्डियक अरेस्ट के बाद 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. उनकी तबीयत को लेकर परिवार और फैंस दोनों ही चिंतित हैं.

पोती जनाई भोसले ने दिया अपडेट

सिंगर की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि थकावट और सीने में इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने फैंस से अपील की कि वे परिवार की निजता का सम्मान करें और आशा ताई के जल्द ठीक होने की दुआ करें.

पहले कर चुकी हैं पीएम मोदी की तारीफ

गौरतलब है कि आशा भोसले ने पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी. उनके जन्मदिन पर एक वीडियो संदेश में सिंगर ने उनके अनुशासन और कार्यशैली की सराहना की थी. उन्होंने कहा था कि देश को संभालना आसान नहीं होता, लेकिन पीएम मोदी इसे बखूबी निभा रहे हैं.

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

आशा भोसले के बीमार होने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. हर कोई चाहता है कि यह महान गायिका जल्द से जल्द स्वस्थ होकर वापस अपने चाहने वालों के बीच लौटे.

यह भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में गाया पहला गाना, 92 की उम्र में भी एक्टिव हैं आशा भोसले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >