…और जब सपना चौधरी पर चले पत्थर, मची अफरा-तफरी

Sapna Choudhary- हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी बेहतरीन डांसर में से एक हैं. पथरिया में आयोजित बुंदेली महोत्सव में सपना चौधरी परफार्म करने पहुंची.

हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) बेहतरीन डांसर में से एक हैं. पथरिया में आयोजित बुंदेली महोत्सव में सपना चौधरी परफार्म करने पहुंची. जैसे ही सपना चौधरी का पहला गाना खत्म हुआ तो भीड़ में से किसी ने उन्हें निशाना बनाकर पत्थर फेंक दिया.

इस दौरान कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जिसके बाद विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह ने मंच पर लोगों को आकर समझाया. गोविंद सिंह ने कहा कि सब कुछ सीसीटीवी में कैद हो रहा है, इसलिए कोई हरकत न करें. लेकिन फिर से जैसे ही सपना का दूसरा गाना खत्म हुआ, किसी ने दोबारा पत्थर फेंक दिया. इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और सपना के साथ आये बाउंसर भी मंच पर खड़े हो गये. जिसके बाद फिर से आगे का कार्यक्रम शुरू हुआ.

सपना ने फिल्मी गानों की धुन पर अलग-अलग डांस की प्रस्तुति दी. उन्होंने ‘रपट लिख लो ने दरोगा जी’ गीत पर फैन्स के बीच धमाल मचाया. इसके अलावा उन्होंनें…अब तू ही तू दीखे…लीड लगाके कानों में तू गाणे जो बजावैगी…तू घूंघट थोड़ा कर लें गोरी तू क्यूं शरमाए…गीत पर डांस प्रस्तुति हुई युवा झूम उठे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >