Pawan Singh ने कभी किसी को नहीं कहा है I Love You, इस भोजपुरी एक्ट्रेस से है कनेक्शन

Pawan Singh: पवन सिंह की किस्मत इन दिनों चमकती नजर आ रही है. उनका करियर एक बार फिर बुलंदियों पर है. उन्होंने बैक-टू-बैक कई सुपरहिट गाने दिए हैं. हालांकि पर्सनल लाइफ में अक्सर ही वह विवादों से घिरे रहते हैं.

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावरहाउस और बैक टू बैक कई सुपरहिट सॉन्ग देने वाले सिंगर, पवन सिंह की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है. एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों को अपनी एक्टिंग और गायिकी से इम्प्रेस किया, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तहलका मचा दिया है. हाल ही में स्त्री 2 में उनका गाना ‘आई नहीं’ रिलीज हुआ. सॉन्ग हर जगह ट्रेंड करने लगा और फैंस इसे खूब प्यार देने लगे. जहां पवन प्रोफेशनली खूब नाम कमा रहे हैं. वहीं पर्सनल लाइफ विवादों से भरा रहा है.

पवन सिंह क्यों किसी को नहीं कहते हैं आई लव यू

पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा जोरो पर हैं. कहा जा रहा है ज्योति सिंह संग उनका रिश्ता कुछ खास सही नहीं चल रहा है. इससे पहले भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को डेट करते थे. हालांकि दोनों का ब्रेकअप काफी बुरे नोट पर हुआ. आलम ये है कि स्टार्स एक दूसरे के बारे में बात तक नहीं करते हैं. हाल ही में पवन शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर नजर आए, जहां उन्होंने कहा, “पवन ने कभी किसी को ‘आई लव यू’ नहीं कहा.”

अक्षरा सिंह संग अपने रिश्ते पर क्या बोले पवन सिंह

पॉडकास्ट के दौरान, पवन को अक्षरा सिंह का एक वीडियो क्लिप दिखाया गया, जिसमें वह कहती हैं कि भोजपुरी स्टार दबाकर रखते हैं और बुरा व्यवहार करते हैं. इसपर एक्टर ने कहा, “यह एक सच्चाई है. अगर रहना है तो गरिमामय तरीके से रहना होगा. मैं धोखा बर्दाशत नहीं कर सकता है. आज मेरे ऊपर जो भी चीजें बोली गई. मैं कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि एक वक्त था जब वह मेरे पास म्यूजिक सीखने आई थी और मैंने उन्हें अपना गाना दिया था, जो तुरंत की ब्लॉकबस्टर हो गई. आप बताइये आज के जमाने में ऐसा कौन करता है.”

Also Read- Bhojpuri Adda: पॉवर स्टार से रूठी आस्था सिंह, तो पवन ने ‘रसगुल्ला नियन गाल’ गाकर मनाया, वीडियो हुआ वायरल

Also Read- Pawan Singh First Wife Death: पवन सिंह ने पहली पत्नी की आत्महत्या पर खुलकर बोले-शादी के बाद तो हम एक-दूसरे को..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >