Pawan Singh Baby: पवन सिंह जल्द बनेंगे पापा, दूसरी पत्नी ज्योति संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Pawan Singh Baby: पवन सिंह इन-दिनों खूब सुर्खियों में है. एक्टर ने अब बताया कि उनका ज्योति सिंह संग रिश्ता कैसा है और वह पिता कब बनेंगे.

Pawan Singh Baby: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की पॉपुलैरिटी के क्या कहने. एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. पावर स्टार के गाने हो या फिर फिल्म रिलीज होते ही ट्रेडिंग में चले जाते हैं. हालांकि कई बार एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. जब उनकी पहली पत्नी की मौत हुई थी, तो उनपर कई तरह के आरोप लगे थे. बाद में दूसरी पत्नी ज्योति ने भी हिंसा करने की बात कही. ये मामला कोर्ट में भी गया, लेकिन कुछ दिनों बाद कपल ने सुलह कर लिया और आज एक अच्छी जिंदगी जी रहे हैं.

छोटा पवन सिंह कब आएगा, भोजपुरी सुपरस्टार ने कही ये बात

अपनी बेबी प्लानिंग पर बात करते हुए पवन सिंह ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, बच्चे को लेकर तो मेरी अम्मा रो पड़ती है. आंख मेरा भी भर जाता है कभी-कभी. क्योंकि हर इंसान की जिंदगी में एक उम्मीद होती है. आप लोग इंतजार कीजिये. आप सब का आशीर्वाद रहा तो आपका ये बेटा और भाई जरूर पापा बनेगा. जिस दिन ऐसा होगा पवन सबको दिखाएगा.

कैसी चल रही है ज्योति संग उनकी पर्सनल लाइफ

जब पवन सिंह से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने कहा, मैं बस दो बातें कहूंगा हां भी और ना भी. ज्योति संग अपने रिश्ते पर पवन सिंह ने कहा कि हां सबकुछ ठीक है फिलहाल. बता दें कि भोजपुरी सिंगर की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया था. ज्योति ने ये भी कहा कि था उनकी सास भी उन्हें परेशान करती हैं. साथ ही सुंदर न होने के लिए ताने भी मारती है. उन्होंने ये भी कहा कि था उनका जबरदस्ती अबॉर्शन करवाया गया था.

पवन सिंह ने अक्षरा सिंह संग अपने रिलेशनशिप पर क्या कहा

इसी पॉडकास्ट में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह संग अपने रिलेशनशिप पर भी बात की. उन्होंने कहा कि ये बातें अब पुरानी हो चुकी है, उसे फिर से बोलकर कोई फायदा नहीं, लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि गद्दार लोग से मुझे नफरत होती है. मैं अगर सही हूं और सबकुछ कर रहा हूं, तो सामने वाले से भी यही उम्मीद करूंगा. मेरा बस यही मानना है कि जिसे मेरे साथ रहना है, वो ढंग से रहे, नहीं तो चला जाए.

Also Read- Pawan Singh ने अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गद्दारी वाला प्यार कभी…

Also Read- Pawan Singh First Wife: पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम की अचानक हुई मौत पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुमकिन नहीं कि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >