पटना वाले Khan Sir ने क्यों नहीं की है अबतक शादी, खुद किया खुलासा

Why Khan Sir Not Married: पटना वाले खान सर को कौन नहीं जानता. उनकी कॉमेडी और पढ़ाने का ढंग सबको काफी ज्यादा पसंद आता है. सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हालांकि सब जानना चाहते हैं कि खान सर ने अभी तक शादी क्यों नहीं की.

Why Khan Sir Not Married: लोकप्रिय यूट्बर और दुनिया भर में ‘खान सर’ के नाम से जाने जाने वाले फैजल खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. वह अपने ऑनलाइन क्लासेस को लेकर काफी ज्यादा फेमस है. खान सर ने महज 3 सालों में इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की है कि यूट्यूब चैनल पर उनके 17 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. हालांकि सबके मन में ये ख्याल आता होगा कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की है. आज हम इसके बारे में आपको बताएंगे…

खान सर ने क्यों नहीं की है शादी?

खान सर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने स्टूडेंट की पढ़ाई को लेकर काफी बिजी रहते हैं. उनके पास बिल्कुल भी टाइम नहीं रहता है. वह 2 बजे रात तक क्लास लेते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं. कभी-कभी तो उनका स्टाफ भी इस बात से चिढ़ जाता है. इसी बीच जब शादी के बारे में उनसे पूछा गया था, तो खान ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी में काफी खुश हूं, तो लोगों को इससे आइडिया लगा लेना चाहिए, कि अभी शादी नहीं की है. उन्होंने द कपिल शर्मा शो में भी कहा था कि अब जबसे वह फेमस हुए हैं, उनके लिए कोई रिश्ता आता ही नहीं है.

क्यों है खान सर का ऑनलाइन क्लास पॉपुलर

खान सर ने द कपिल शर्मा शो में कहा कि शिक्षा को हास्य बनाकर रोचक बनाया जा सकता है. “इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न इसे मिलाया जाए और मैंने शिक्षा में हास्य जोड़ने के बारे में सोचा ताकि छात्रों को सीखने में रुचि हो और साथ ही मजा आए.” खान सर ने अपनी कक्षाओं की फीस घटाकर 7,500 रुपये कर दी.

Also Read: Khan Sir: खान सर का कौन सा किस्सा सुनकर इमोशनल हो गए कपिल शर्मा, बोले- आप ग्रेट हो…
द कपिल शर्मी शो में उन्होंने बताया था एक स्टूडेंट का किस्सा

उन्होंने द कपिल शर्मा शो में अपने संस्थान में पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों की कहानियों को भी साझा किया था. उन्होंने कहा, “एक लड़की मेरे पास आई और कहा कि सर कृपया मेरी क्लास को सुबह कर दीजिए. मैंने पूछा कि क्यों, जिस पर उसने जवाब दिया कि मैं शाम को बर्तन धोने जाती हूं.” ये सब सुनकर मेरा दिल टूट गया. खान सर की कहानी सुनकर कपिल भावुक हो जाते हैं और सभी फैजल खान की नेक पहल के लिए तालियां बजाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >