राघव चड्ढा की इस बात पर फिदा हुई पत्नी परिणीति चोपड़ा, कहा- आप एक स्टार हैं मेरे…

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड के परफेक्ट कपल है. दोनों को अक्सर डिनर डेट और मंदिरों में साथ स्पॉट किया जाता था. आज सांसद में राघव ने पायरेसी का मुद्दा उठाया. उनके भाषण की परिणीति फैन हो गई. उन्होंने अपने पति को स्टार बताया.

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक है. कपल ने 24 सितंबर 2023 को एक दूसरे संग शादी रचाई थी. उनके वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. दोनों को अक्सर साथ में घूमते एंजॉय करते देखा जाता है. आज राघव ने संसद में फिल्म पायरेसी का मुद्दा उठाया, उनके स्टेटमेंट पर एक्ट्रेस फिदा हो गई.

राघव चड्ढा ने संसद में क्या कहा?

राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान, राघव ने कहा, “सर, जैसा कि हम सभी जानते हैं, पायरेसी एक ऐसी महामारी है, जो न केवल आज सिनेमा इंडस्ट्री में, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की दुनिया में भी व्यापक है. महोदय, कॉपीराइट सामग्री की चोरी से हर साल 20,000 करोड़ का नुकसान हो जाता है. कोविड के दौरान पायरेसी करने वालों की संख्या में 62% वृद्धि हुई. सर, आपके माध्यम से, मैं माननीय मंत्री से पूछना चाहता हूं कि पिछले साल इस सदन में जो सिनेमैटोग्राफी बिल पारित किया गया था, जो मुख्य रूप से सिनेमाघरों में फिल्मों की एंटी-कैमरा रिकॉर्डिंग से संबंधित है, क्या भारत सरकार आज इसमें संशोधन करने की योजना बना रही है? इस अनधिकृत पुनरुत्पादन के कारण कलाकारों की मेहनत बर्बाद हो जाती है. इसलिए मैं वास्तव में आपके माध्यम से मंत्री से इस चोरी से निपटने के लिए एक संस्थागत तंत्र बनाने का आग्रह करूंगा.

Also Read- पति राघव चड्ढा संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची परिणीति चोपड़ा, फैंस बोले- क्यूट कपल…

Also Read- 5 मिनट की बातचीत में ही राघव चड्ढा से इम्प्रेस हो गई थीं परिणीति चोपड़ा, कर लिया था शादी का फैसला

परिणीति ने राघव की तारीफ में कही ये बात

राघव के इन मुद्दों पर परिणीति चोपड़ा काफी खुश हो गई और उन्होंने संसद से राघव के भाषण का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. उन्होंने इसके साथ लिखा, “संसद में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने के लिए आप एक स्टार हैं, मेरे प्यार (किंग इमोजी).” फैंस ने कपल की जोड़ी को खूब सराहा. एक यूजर ने लिखा, दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं. बता दें कि परिणीति, जिन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स इंडिया की फिल्म अमर सिंह चमकीला में देखा गया था.

Entertainment Trending Videos

Also Read- परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा संग देखी विंबलडन फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >