परिणीति चोपड़ा ने इंग्लैंड में पति राघव चड्ढा संग कुछ यूं किया एंजॉय, आप भी देखें VIDEO

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. अब परी ने अपने पति के साथ इंग्लैंड वैकेशन की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दोनों कपल गोल्स देते दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति राघव चड्ढा संग एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इसमें कपल इंग्लैंड में अपनी छुट्टियां एंजॉय करते देखे जा सकते हैं. रील में परी और राघव को एक साथ विंबलडन में भाग लेते दिखाया गया. दोनों को इंग्लैंड की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते हुए भी देखा जा सकता है. दोनों ट्रेन, साइकिल और नेचर का मजा भी ले रहे हैं. अभिनेत्री ने इस प्यारे वीडियो के कैप्शन में लिखा, “एक्सक्लूसिव कंटेंट, अब स्नैपचैट पर.” कपल का ये वीडियो कुछ ही वक्त में वायरल हो गया. वहीं फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ”राजनीति में राघव.. फिल्मों में परिणीति, मेरे दोनों फेवरेट एक ही घर में.” परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस होटल में हुई थी. यह शादी एक ग्रैंड फंक्शन था, जिसमें बॉलीवुड और भारतीय राजनीति के कई बड़े नाम शामिल हुए थे.

Also Read- परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा संग देखी विंबलडन फाइनल

Also Read- राघव चड्ढा की इस बात पर फिदा हुई पत्नी परिणीति चोपड़ा, कहा- आप एक स्टार हैं मेरे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >