हेरा फेरी 3 जरूर करूंगा... परेश रावल का ऐलान, अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले लीगल नोटिस पर भी तोड़ी चुप्पी

Paresh Rawal Confirms Hera Pheri 3: परेश रावल ने कंफर्म कर दिया कि वह हेरा फेरी 3 का हिस्सा बनेंगे. उन्होंने कहा कि जब भी फ्रेंचाइजी बनेगी, मैं उसका हिस्सा जरूर रहूंगा.

Paresh Rawal Confirms Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी' में परेश रावल ने बाबूराव का किरदार निभाया था. इस आइकॉनिक रोल की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को पसंद आई. हालांकि जब हेरा फेरी 3 की बारी आई, तो परेश रावल ने अनाउंस किया कि वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं बनेंगे. अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उन पर 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भी भेज दिया. हालांकि, परेश रावल का कहना है कि इस नोटिस का कोई ठोस कानूनी आधार नहीं था. उनके मुताबिक, यह कदम पूरी तरह से अक्षय कुमार की इमोशनल रिएक्शन का नतीजा था.

Paresh Rawal To Be A Part Of Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 का हिस्सा बनेंगे परेश रावल

विक्की लालवानी संग बातचीत में परेश रावल ने फाइनली साफ कर दिया कि वह 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा जरूर बनेंगे. उन्होंने कहा, "जब भी 'हेरा फेरी' बनेगी, मैं उसमें जरूर काम करूंगा. फिल्म को कौन बनाएगा, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस फ्रेंचाइजी से मेरा खास जुड़ाव है और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए हमेशा तैयार हूं."

Paresh Rawal On Akshay Kumar: क्या अक्षय संग काम नहीं करना चाहते हैं परेश रावल

परेश रावल ने उन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह अक्षय कुमार के साथ काम नहीं करना चाहते. उन्होंने साफ कहा, "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि मुझे अक्षय कुमार के साथ काम करने में कोई दिक्कत है. मामला सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा हुआ है. अगर मुझे यह फिल्म करनी होती, तो उसके लिए फिरोज नाडियाडवाला की मंजूरी जरूरी थी, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी के पूरे अधिकार उन्हीं के पास हैं."

What Paresh Rawal Says About 25 Crore Legal Notice: अक्षय कुमार की तरफ से मिले 25 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस पर क्या बोले परेश रावल

अक्षय कुमार की तरफ से मिले 25 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस पर भी परेश रावल ने अपनी राय रखी. परेश रावल ने कहा, "मेरे हिसाब से वह पूरी तरह एक इमोशनल रिएक्शन था. शायद अक्षय के मन में यही आया होगा कि 'परेश मुझे कैसे मना कर सकते हैं?' मुझे लगता है कि उस वक्त वह इमोशनली काफी अपसेट थे और उसी वजह से उन्होंने लीगल नोटिस भेजा. मेरा आज भी यही मानना है."

Paresh Rawal Akshay Kumar Last Film: परेश रावल और अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म

परेश रावल और अक्षय कुमार आखिरी बार वेलकम टू द जंगल में नजर आए थे. फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे पहले दोनों ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में भी साथ स्क्रीन शेयर किया था.

ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 छोड़ने के फैसले पर परेश रावल ने फाइनली तोड़ी चुप्पी- फिल्ममेकर के साथ…

ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 बनेगी या नहीं? परेश रावल ने फाइनली दे दिया जवाब


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >