इंतजार खत्म, शुरू हो गयी पंचायत 5 की शूटिंग, BTS आया सामने

Panchayat 5: पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. प्राइम वीडियो ने सीरीज के 6 साल पूरे होने पर अगले सीजन का ऐलान किया है. फुलेरा की कहानी नए ट्विस्ट के साथ लौटने वाली है. आइए जानते हैं पंचायत सीजन 5 के बारे में…

Panchayat 5: ओटीटी की दुनिया में अगर किसी सीरीज ने दिल जीतने का काम किया है, तो वो है पंचायत. गांव की सादगी, हल्का-फुल्का ह्यूमर और दिल छू लेने वाली कहानी ने इसे हर घर का फेवरेट बना दिया. अब इस सीरीज के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर ‘पंचायत सीजन 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है. खास बात ये है कि ये ऐलान उस दिन किया गया, जब सीरीज के पहले सीजन को रिलीज हुए पूरे 6 साल हो गए. इस मौके पर मेकर्स ने कुछ झलकियां भी शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

सीजन 4 को मिला भरपूर प्यार

हालांकि, अभी तक सीजन 5 की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि साल 2020 में शुरू हुई ‘पंचायत’ हर सीजन के साथ और भी ज्यादा पॉपुलर होती गई. खासकर सीजन 4 ने तो रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप हासिल की थी और भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ट्रेंड किया था. यही वजह है कि अब सीजन 5 से भी लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं.

चुनावी हार के बाद से आगे बढ़ेगी कहानी

पिछले सीजन का क्लाइमैक्स काफी इमोशनल और ट्विस्ट से भरा था, जहां सचिव जी अपने करियर को लेकर बड़े फैसले के मोड़ पर थे, वहीं मंजू देवी और प्रधान जी चुनावी हार के बाद हालात संभालने में लगे थे. अब नया सीजन इसी कहानी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें फुलेरा की दुनिया एक बार फिर हंसी, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर नजर आएगी.

यह भी पढे़ं: जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं टीवी की ये ‘नागिन’, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >