Panchayat 3 में नजर नहीं आएंगे जितेन्द्र कुमार? राइटर चंदन कुमार ने कही ये बात

पंचायत के राइटर चंदन कुमार ने बताया कि पंचायत का सीजन 3 कब आएगा. चंदन ने कहा कि, लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि हमने कुछ सीज़न की योजना बनाई है. बता दें कि दोनों पार्ट दर्शकों को काफी पसन्द आया था.

टीवीएफ (TVF) की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत (Panchayat) सुपरहिट हुई थी. इस सीरीज के दोनों पार्ट ने धूम मचा दिया था, जिसके बाद दर्शक इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे है. सीरिज में जितेन्द्र कुमार मे मुख्य भूमिका निभाया था. इसके अलावा इसमें नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सानविका ने भी अहम किरदार प्ले किया था. कुछ समय पहले सुनने को मिला था कि जितेन्द्र की टीवीएफ से कुछ अनबन हो गई थी. इस पर अब पंचायत के राइटर चंदन कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पंचायत का सीजन 3 कब आएगा?

पंचायत के राइटर चंदन कुमार ने बताया कि पंचायत का सीजन 3 कब आएगा. चंदन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि, लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि हमने कुछ सीज़न की योजना बनाई है. उन्होंने ये भी कहा कि तुरंत सीजन लॉन्च करना संभव नहीं होगा, लेकिन इससे पहले कि लोग हमारे शो को भूलने लगें, हम अगला सीजन लेकर आ जाएंगे.

पंचायत 3 की कहानी कैसी होगी?

पंचायत सीजन 3 की कहानी कैसी होगी. इसपर चंदन कुमार ने बताया कि, सभी लूज एंड को बांध दिया जाएगा. शो में स्थानीय राजनीति दिखाया जाएगा, जिसकी एंट्री पिछले सीजन हो चुकी है. अभिषेक और सरकारी परीक्षाओं के बारे में उसकी कहानी आगे बढ़ेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि टीम ने फैंस की थ्योरीज पर भी ध्यान दिया है. हालांकि ज्यादा चीजें पहले से ही तय हो चुकी है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी के पास है कितनी संपत्ति? जानें एक्ट्रेस की Net Worth

Panchayat 3 में नजर नहीं आएंगे जितेन्द्र कुमार?

कुछ समय पहले जितेंद्र कुमार और टीवीएफ के अनबन की खबरें आई थी. खबरें थी कि वो इस सीजन शो में नजर नहीं आएंगे. इसपर पंचायत के राइटर चंदन कुमार ने रिएक्ट करते हुए कहा कि, नहीं, सब ट्रैक पर है. बता दें कि पंचायत 2 में सचिव जी के रोल में जितेन्द्र कुमार है. पंचायत सीजन वन 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इसका दूसरा सीजन 18 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >